इस प्रदेश के विधानसभा के पूर्व स्पीकर और वरिष्ठ नेता ने की आत्महत्या, पढ़ें वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 273 शब्द|📅 16 Sep 2019

इस प्रदेश के विधानसभा के पूर्व स्पीकर और वरिष्ठ नेता ने की आत्महत्या, पढ़ें वजह

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ टीडीपी नेता कोडेला शिवा प्रसाद ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि कोडेला ने हैदराबाद स्थित अपने आवास पर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। आनन-फानन में उन्‍हें बंजारा हिल्स के बसवतारकम कैंसर अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मृत्‍यु हो गई।

तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कोडेला शिवा के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है। साथ ही सीएम ने कोडेला के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। वाईएसआर कांग्रेस की सरकार ने भ्रष्टाचार के कई आरोप कोडेला शिवा पर लगाए थे, इसके बाद उन्होंने खुदकुशी की कोशिश की थी। हैदराबाद के एक अस्पताल में गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए लाया गया था। यहां उनका इलाज चल रहा था, उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

कोडेला 72 साल के थे। पत्नी शशिका, पुत्री विजया लक्ष्मी, पुत्र शिवरामकृष्ण और सत्यनारायण समझ ही नहीं पा रहे हैं कि आखिर उन्‍होंने ऐसा क्‍यों किया। बताया रहा है कि जब से शिवा 2019 के चुनाव हारे, उन्‍हें सत्तारूढ़ वाईसीपी सरकार ने राजनीतिक रूप से निशाना बना रखा था।

शिवा पर विधानसभा के फर्नीचर की चोरी सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए थे, जिसे उन्‍होंने सिरे से खारिज कर दिया गया था। अब उनकी आत्महत्या ने टीडीपी को पूरी तरह से सदमे में छोड़ दिया है। टीडीपी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा कोडेला की आत्महत्या की जांच की मांग की जा रही है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *