PM मोदी के अमेरिका दौरे से पहले कश्मीर मसले पर बोले ट्रंप, कहा- भारत-PAK के साथ करूंगा मीटिंग

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 262 शब्द|📅 17 Sep 2019

PM मोदी के अमेरिका दौरे से पहले कश्मीर मसले पर बोले ट्रंप, कहा- भारत-PAK के साथ करूंगा मीटिंग

ह्यूस्टन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 सितंबर को अमेरिका जा रहे हैं. वे ह्यूस्टन शहर में ‘हाउडी मोदी’ रैली को संबोधित करेंगे. इस रैली में उनके साथ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी रहेंगे. पीएम मोदी की इस यात्रा से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं अगले हफ्ते पीएम मोदी से मुलाकात करूंगा. भारत और पाकिस्तान के साथ बैठक करूंगा. मुझे लगता है कि दोनों देशों के बीच बहुत प्रगति हो रही है।

व्हाइट हाउस ने 22 सितंबर को प्रवासी भारतीयों की ओर से ह्यूस्टन में आयोजित ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शामिल होने की आधिकारिक तौर पर पुष्टि करते हुए कहा कि उनका शामिल होना दोनों देशों के मजबूत संबंधों पर जोर देने व प्रगाढ़ करने का एक शानदार अवसर होगा. व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा, कि राष्ट्रपित ट्रंप “ह्यूस्टन, टेक्सास और वापाकोनेटा, ओहियो की यात्रा करेंगे।”

ह्यूस्टन में, राष्ट्रपति ट्रंप भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक कार्यक्रम में भाग लेंगे. इस कार्यक्रम ‘हाउडी, मोदी! शेयर्ड ड्रीम्स, ब्राइट फ्यूचर्स’ में हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.” बयान में आगे कहा गया, “यह अमेरिका और भारत के लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर जोर देने, दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि करने और उनकी ऊर्जा और व्यापार संबंधों को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा करने का एक शानदार अवसर होगा।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

PM मोदी के अमेरिका दौरे से पहले कश्मीर मसले पर बोले ट्रंप, कहा- भारत-PAK के साथ करूंगा मीटिंग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *