प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर केंद्रीय गृहमंत्री शाह, CM योगी समेत कई मंत्रियों ने दी बधाई

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 373 शब्द|📅 17 Sep 2019

PM मोदी आज 69 वर्ष के हो गए, बधाई देने वाले नेताओं ने किए ट्वीट

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर केंद्रीय गृहमंत्री शाह, CM योगी समेत कई मंत्रियों ने दी बधाई

अहमदाबाद। PM नरेंद्र मोदी ज 69 साल के हो गए। उनके  जन्मदिन पर उन्हें देशभर से बधाइयों का सिलसिला जारी है। सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का बर्थडे ट्रेंड कर रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से लेकर तमाम केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्रियों समेत बीजेपी नेता-कार्यकर्ता और विपक्षी दलों के नेताओं ने पीएम को बधाई दी है। नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने अनूठे तरीके से तीन भाषाओं में उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। उन्होंने बधाई देते हुए लिखा, ‘दृढ़ इच्छाशक्ति, निर्णायक नेतृत्व और अथक परिश्रम के प्रतीक देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में उभरते नए भारत ने विश्व में एक मजबूत, सुरक्षित और विश्वसनीय राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

अमित शाह ने कहा, ‘विकास के साथ-साथ भारतीय संस्कृति को और अधिक समृद्ध करने में मोदी जी का अभूतपूर्ण योगदान है। मोदी जी ने एक रिफॉर्मिस्ट के रूप में न सिर्फ राजनीति को नई दिशा प्रदान की बल्कि आर्थिक सुधारों के साथ-साथ दशकों से चली आ रही समस्याओं का स्थायी समाधान निकालकर सभी को गौरवान्वित किया।’

मेरी और प्रदेशवासियों की ओर से कोटि-कोटि शुभकामनाएं – योगी

शाह ने शुभकामना संदेश में लिखा, ‘हर भारतीय के जीवन को सुगम बनाने के लिए आपका परिश्रम व संकल्प भाव हमारे लिए एक प्रेरणास्रोत है। एक जनप्रतिनिधि, एक कार्यकर्ता और एक देशवासी के रूप में आपके साथ राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में भागीदार बनना सौभाग्य की बात है। ईश्वर से आपके स्वस्थ जीवन व दीर्घायु की कामना करता हूं।’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई संदेश ट्वीट किया, ‘राष्ट्र सेवा में सर्वस्व समर्पित कर एक भारत-श्रेष्ठ भारत के दिव्य ध्येय की ओर एक तपस्वी की भांति चलकर मां भारती को गर्व की अनुभूति करवाने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी को उनके जन्मदिवस पर मेरी और प्रदेशवासियों की ओर से कोटि-कोटि शुभकामनाएं।’

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर केंद्रीय गृहमंत्री शाह, CM योगी समेत कई मंत्रियों ने दी बधाई

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *