पंजाब के चार निधानसभा क्षेत्रों में आचार संहिता लागू, इन चार सीटों पर होगा उप चुनाव, पढ़ें कब होगी वोटिंग

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
भारतीय निर्वाचन आयोग ने शनिवार को हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा के आम चुनाव के साथ पंजाब में भी 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की है। जिससे पंजाब के फगवाड़ा, जलालाबाद, दाखां और मुकेरियां में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।

आपको बता दें कि मई 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में फाजिल्का जिले के जलालाबाद विधानसभा से विधायक एवं शिरोमणि अकाली दल बादल के प्रधान सुखबीर बादल फिरोजपुर लोकसभा सीट के लिए सांसद चुने गए, वहीं फगवाड़ा के विधायक सोमप्रकाश होशियारपुर लोकसभा सीट से जीतकर संसद में बैठे हैं। इसके चलते इन दोनों सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है।

इसी तरह मुकेरियां विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक रजनीश कुमार बब्बी का लंबी बीमारी के बाद हाल ही में 27 अगस्त को निधन हो गया। वह 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में वह मुकेरियां सीट से निर्दलीय विधायक चुने गए थे, वहीं 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में बब्बी को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया तो उन्होंने भाजपा के अरुणेश कुमार को मुकेरियां सीट पर हराया था।

इसके अलावा लुधियाना के दाखां विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक रहे वरिष्ठ नेता हरविंदर सिंह फूलका ने पंजाब में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने के चलते पहले पार्टी से तो फिर विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। पिछले महीने ही उनका इस्तीफा मंजूर हुआ है।

उपचुनाव की तारीखें

  • Arunachal 1
  • Assam 4
  • Bihar 5 (one LS)
  • Chattisgarh 1
  • Gujarat 4
  • HP 2
  • Karnataka 15
  • Kerala 5
  • MP 1
  • Meghalaya 1
  • Odisha 1
  • Puducherry 1
  • Punjab 4
  • RJ 2
  • Sikkim 3
  • TN 2
  • Telangana 1
  • UP 11

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *