डेली संवाद, चंडीगढ़/रोहतक
भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी कर दी है। कुल 90 सीटों में से 78 सीटों पर प्रत्याशी उतारे गए हैं। इसमें दो कद्दावर नेता व कैबिनेट की टिकट काट दी है। इसमें फरीदाबाद से विधायक एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का टिकट में नाम नहीं हैं।
भाजपा ने हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर संतोष यादव का टिकट काट दिया है। पुंडरी से एडवोकेट वेदपाल बरवाला से सुरेंद्र पुनिया को टिकट मिलना बताता है कि संगठन के लोगों को तरजीह दी गई। कैबिनेट राज्य मंत्री करण देव कंबोज की सीट बदली गई है।
इनेलो से शामिल हुए राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप को टिकट दी गई। इनेलो से आए प्रमेंद्र ढूंढ, जाकिर हुसैन और रामचंद्र कंबोज को टिकट मिली है। इसी तरह से अकाली दल से आए बलकार सिंह को टिकट दी गई है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा की विधानसभा गढ़ी सांपला किलोई से इनेलो से शामिल हुए सतीश नांदल को टिकट दी गई है।
देखें उम्मीदवारों की सूची


WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।









