इंटरनेशनल नेचरोपैथी आर्गेनाइजेशन द्वारा योग प्राकृतिक चिकित्सा पर सेमिनार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

योग एवं नेचरोपैथी क्षेत्र में कर रहा है सराहनीय कार्य: रमन पब्बी

डेली संवाद, जालंधर
इंटरनेशनल नेचरोपैथी आर्गेनाइजेशन द्वारा योग प्राकृतिक चिकित्सा पर पंजाब अध्य्क्ष डॉ अमनदीप सिंह के मार्गदर्शन अनुसार सुरिंदर सिंह जी की अध्य्क्षता में विद्याधाम गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू, में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें आई एन ओ के राष्ट्रीय महासचिव डॉ प्रवीण सूरी, राष्ट्रीय सचिव डॉ विनोद कश्यप, राष्ट्रीय समन्वयक बलविंदर सिंह, क्षेत्रीय अध्य्क्ष विनीत शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष युवा मोर्चा सनी शर्मा, जिला अध्यक्ष रमन पब्बी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

इस अवसर योगा दिवस पर कराए के योग के योगा प्रशिक्षको को इंटरनेशनल नेचरोपैथी ऑर्गनाइजेशन द्वारा सन्मान पत्र दिए गए। विनीत शर्मा ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा स्वस्थ जीवन जीने की कला है। प्राकृतिक चिकित्सा से व्यक्ति का उपचार बिना दवाइयों से किया जाता है। उन्होंने कहा गांधी जी भी एडोल्फ़ जस्ट द्वारा लिखित पुस्तक रिटर्न टू नेचर से इतना प्रभावित होकर प्राकृतिक चिकित्सा के पक्के अनुयायी बन गए थे।

रोगाणुओं से लड़ने की शरीर की स्वाभाविक शक्ति

उन्होंने कहा कि हमारे भारत के प्रधानमंत्री नरिन्दर मोदी जी योग और प्राकृतिक चिकित्सा को जिस तरह बढ़ावा दे रहे है उस से ऐसा लगता है की उनका स्वस्थ भारत का सपना जल्द पूरा होगा। इस अवसर पर डॉ प्रवीण सूरी ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा (नेचुरोपैथी ) एक चिकित्सा-दर्शन है।इसके अन्तर्गत रोगों का उपचार व स्वास्थ्य-लाभ का आधार है – ‘रोगाणुओं से लड़ने की शरीर की स्वाभाविक शक्ति’।

प्राकृतिक चिकित्सा के अन्तर्गत अनेक पद्धतियां हैं जैसे – जल चिकित्सा, होमियोपैथी, सूर्य चिकित्सा, एक्यूपंक्चर, एक्यूप्रेशर, मृदा चिकित्सा आदि। प्राकृतिक चिकित्सा के प्रचलन में विश्व की कई चिकित्सा पद्धतियों का योगदान है; जैसे भारत का आयुर्वेद तथा यूरोप का ‘नेचर क्योर’।

अच्छा स्वास्थ्य पाना कोई एक दिन का खेल नही

भाजपा अध्य्क्ष रमन पब्बी ने कहा कि इंटरनेशनल नेचरोपैथी आर्गेनाइजेशन योग एवं नेचरोपैथी क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है।उन्होंने कहा आज के समय में औद्योगीकरण का विकास और टेक्नोलॉजी ने मानव जीवन के सामने ऐसी स्थितिया पैदा करदी है जिसके चलते लोगो ने अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना बिलकुल छोड़ दिया है।

उन्होंने कहा कि यदि हम स्वास्थ्य की बात करे तो अच्छा स्वास्थ्य पाना कोई एक दिन का खेल नही है, इसके लिए आपका सालो का प्रयास, आत्म नियंत्रण और इच्छा शक्ति चाहिए होती है। एक अच्छे स्वास्थ्य से धनि होने के लिए व्यक्ति प्रकृति द्वारा दिए गए रिसोर्सेज को इस्तेमाल करने के बजाय उल्टा उससे दूर जा रहा है।

इस अवसर पर जिला युवा मोर्चा अध्य्क्ष संजीव शर्मा, राजन शर्मा, किशनलाल शर्मा, चन्दन भनोट, विकास, परमजीत, मोहित, सुनीता गिल, अजित भारद्वाज, सरबजीत मानकु, तरसेम सन्दर, राहुल जमवाल, बोबिन शर्मा, परमजीत, सुनैना, कृति शर्मा अन्य मौजूद रहे।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *