इनोसैंट हाट्र्स का सहोदय टेबल टैनिस की ओवर आल ट्राफी पर कब्ज़ा, पुलिस डी.ए.वी. की टीम को हराया

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
इनोसैंट हाट्र्स के विद्यार्थियों ने सहोदय टेबल टैनिस की ओवरआल ट्राफी जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। अंडर-19 लडक़ों की टीम ने अंडर-17 लड़कियों की टीम ने, अंडर-19 लड़कियों की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा गोल्ड मैडल जीता जबकि अंडर-19 लडक़ोंं की टीम ने, अंडर 17 लडक़ोंं की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

सहोदय टेबल टैनिस प्रतियोगिता सी.जे.एस. स्कूल में आयोजित की गई। पहला स्थान प्राप्त करने वाली अंडर-19 लडक़ोंं की टीम मेें हार्दिक नागपाल, अयुष, गुरसहज तथा शुभम ने पुलिस डीएवी को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 लड़कियों की टीम मेंं हेज़ल, राबिया, समीक्षा, श्रेया ने सी.जे.एस. स्कूल को हराया तथा पहला स्थान प्राप्त किया।

अंडर-17 लड़कियों में कशिका, लाव्या, मान्या, काशवी ने कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल को पराजित कर पहला स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर प्रिंसीपल राजीव पालीवाल ने एचओडी स्पोट्र्स संजीव भारद्वाज तथा कोच तिलक राज, कनिका को बधाई दी तथा विद्यार्थियोंं की प्रशंसा करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

दूसरे स्थान पर रहने वाले अंडर-17 विद्यार्थियों के नाम हैं-ध्रुव, हरनूर, ज्येष तथा हार्दिक। अंडर-14 लडक़ोंं की टीम में तानिष, सचित, सक्षम तथा केशव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *