CM कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने अमृतसर के लिए विशेष अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की मांग

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व। ऐतिहासिक दिवस को समर्पित 1 से 15 नवंबर तक चलने वाले प्रोग्रामों को अंतिम रूप दिया

डेली संवाद, चंडीगढ़
श्री गुरु नानक देव जी के 550 साला प्रकाश पर्व को समर्पित होने वाले समागमों को उत्साह और धूम- धाम के साथ मनाने के लिए पंजाब ने तैयारियाँ शुरू कर ली हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज इस ऐतिहासिक दिवस को समर्पित करवाए जाने वाले प्रोग्रामों को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विदेशों में पंजाबी जनसंख्या वाले देशों से अमृतसर के लिए और उड़ानें शुरू करने की भी मांग की।

केंद्रीय शहरी उड्डयन राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिख कर एयर इंडिया जैसी अंतर्राष्ट्रीय एअरलाईनों को अमृतसर के लिए और ज्यादा विशेष अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने के लिए जोर डालने की अपील की है जिससे इस ऐतिहासिक मौके पर संगतों को खुले दर्शन दीदारे करने की सुविधा मिल सके।

अपने पत्र में कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा की गुरपर्व समागमों के दौरान इंग्लैंड, कैनेडा, अमरीका, जर्मनी के अलावा इटली, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों से और ज्यादा उड़ानें शुरू की जाएं जिससे दुनिया भर से श्रद्धालु पंजाब आकर सुल्तानपुर लोधी और डेरा बाबा नानक में नतमस्तक होने के अलावा और धार्मिक स्थानों के भी दर्शन कर सकें।

पवित्र मौके का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा

12 नवंबर, 2019 को मनाए जा रहे गुरपर्व मौके पर विदेशों में बसते पंजाबियों में पाये जा रहे उत्साह का जिक्र करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा,‘ ‘ हम सभी बहुत खुशकिस्मत हैं जिनको अपने जीवन में इस पवित्र मौके का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। ’’ मुख्यमंत्री ने कहा की पंजाब और यहां के लोग श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पवित्र मौके को यादगार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इस मौके पर अलग- अलग प्रोग्रामों बनाने के अलावा बुनियादी ढांचा और विकास प्रोजेक्ट गुरु साहिब जी के प्रकाश पर्व को समर्पित किये जा रहे हैं।

इसी दौरान मुख्यमंत्री ने 1 नवंबर से 15 नवंबर तक करवाए जाने वाले प्रोग्रामों और अन्य गतिविधियों का जायजा लेते हुये मुख्य सचिव को हिदायत की कि गुरपर्व मनाए जाने के समय के दौरान राज्य सरकार की सारी स्टेशनरी पर 550 साला प्रकाश पर्व का सरकारी लोगो लगाने के लिए समूह विभागों को जरूरी हिदायतें जारी की जाएं।

इंटरसिटी एक्सप्रेस रेल का स्वागत किया जाएगा

उच्च स्तरीय जायजा मीटिंग के दौरान यह भी फैसला किया गया कि 4 अक्तूबर को नयी दिल्ली से सुल्तानपुर लोधी पहली बार पहुंचने वाली स्पेशल इंटरसिटी एक्सप्रेस रेल का मंत्रियों के समूह, संसद मैंबर और दोआबा इलाके के विधायकों द्वारा सांझे तौर पर स्वागत किया जायेगा। यह भी फैसला किया गया कि मुख्य समागम पवित्र नगरों सुल्तानपुर लोधी, डेरा बाबा नानक और अमृतसर में होंगे। नवंबर महीने के पहले हफ्ते चंडीगढ़ में श्री गुरु नानक देव जी के शान्ति, सद्भावना और मानवीय खुशहाली के फलसफे पर अंतरराष्ट्रीय कान्फ्रेंस होगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने प्रगटावा करते हुये बताया कि मुख्यमंत्री ने संगत की सुविधा के लिए एक विस्तृत योजना बनाने की जरूरत पर जोर दिया जिससे श्रद्धालुओं को समागमों में शामिल होने के लिए किसी किस्म की दिक्कत पेश न आए। उन्होंने कहा की गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित मुख्य समागम 12 नवंबर को सुल्तानपुर लोधी में होगा और मुख्य पंडाल के नजदीक होने वाले मल्टीमीडिया और साउंड शो 15 नवंबर तक चलते रहेंगे।

1 से 3 नवंबर को डिजिटल म्यूजियम आकर्षण का केंद्र होगा

मीटिंग के दौरान यह भी फैसला किया गया कि 1 से 3 नवंबर को डिजिटल म्यूजियम आकर्षण का केंद्र होगा और इसके साथ ही सुल्तानपुर लोधी में लाइट एंड साउंड शो भी करवाए जाएँगे। 4 नवंबर की शाम को सुल्तानपुर लोधी में मल्टीमीडिया, लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन होगा जबकि श्री गुरु नानक देव जी के साथ सम्बन्धित प्रदर्शनियों के अलावा दस्तकारी नुमाइशों का उद्घाटन 5 नवंबर को सुल्तानपुर लोधी में मुख्य पंडाल के नजदीक होगा।

इसी तरह 7 नवंबर को चंडीगढ़ में श्री गुरु नानक देव जी के शान्ति, सद्भावना और मानवीय खुशहाली के फलसफे पर अंतर्राष्ट्रीय कान्फ्रेंस होगी जबकि इसी दिन ही सुल्तानपुर लोधी और डेरा बाबा नानक में मल्टीमीडिया लाइट एंड साउंड शो करवाए जाएँगे। 8 नवंबर को गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में नेशनल इंस्टीट्यूट आफ इंटर- फेथ स्टडीज का नींव पत्थर रखा जायेगा और इसी यूनिवर्सिटी में एक-नूर अंतर धर्म सम्मेलन भी करवाया जायेगा।

इसी दिन ही डेरा बाबा नानक में गुरु नानक देव जी उत्सव का उद्घाटन होगा जिसके बाद लाइट एंड साउंड शो, गुरु नानक साहित्य उत्सव, गुरु नानक कला उत्सव और सभी भारतीय भाषाओं में गुरु नानक कवि दरबार, गुरु नानक रंगमंच उत्सव और गुरु नानक फिल्म उत्सव होंगे।
प्रवक्ता ने बताया 9 नवंबर को करतारपुर गलियारा खुलने के बाद मुख्यमंत्री कपूरथला में गुरु नानक देव आडीटोरियम में विभिन्न क्षेत्रों के साथ जुड़े 550 मशहूर शख्सियतों को सम्मानित करेंगे। इसी तरह 10 नवंबर को डेरा बाबा नानक में गुरु नानक साहित्य उत्सव और अन्य बड़े समागम करवाए जाएँगे।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *