पंजाब की चार विधानसभा सीटों के लिए 54 उम्मीदवार मैदान में, सबसे ज्यादा फगवाड़ा में नामांकन, पढ़ें पूरा ब्यौरा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उप-चुनाव 2019 :  नामांकन पत्र दाखिल करने का समय खत्म, कल होगी जांच

डेली संवाद, चंडीगढ़
विधानसभा हलका फगवाड़ा (एस. सी.), मुकेरियाँ, दाखा और जलालाबाद विधानसभा हलकों के लिए हो रहे उप चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के आखिरी दिन 48 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किये गए। इस बात की जानकारी आज यहां मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब के एक प्रवक्ता ने दी।

इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया की विधानसभा फगवाड़ा के लिए 16 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए जबकि विधानसभा हलका नंबर 39 मुकेरियाँ के लिए 11 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये।

प्रवक्ता ने और जानकारी देते हुए बताया की विधानसभा हलका नंबर 68 दाखा के लिए आज 11 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किये गए जबकि इस विधानसभा हलके के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के पहले दिनों के दौरान 5 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे, इस तरह दाखा हलके के लिए कुल 16 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं।

विधानसभा हलका नंबर 79 जलालाबाद के लिए आज 10 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं जबकि नामांकन पत्र दाखिल करने के पहले दिनों के दौरान 1 नामांकन पत्र पहले दाखिल हुआ था। इस तरह चार विधानसभा हलकों के लिए कुल 54 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किये गए हैं। नामांकन पत्रों की 1 अक्तूबर 2019 को पड़ताल की जायेगी जबकि नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख 3 अक्तूबर 2019 है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *