गांधी जयंती पर सोनिया बोलीं- कुछ लोग गांधी को हटा कर RSS को देश का प्रतीक बनाना चाहते हैं

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कांग्रेस के दफ्तर से राजघाट तक पदयात्रा निकाली और बापू को नमन किया

नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राजघाट जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. वहीं राहुल गांधी ने दिल्ली कांग्रेस के दफ्तर से राजघाट तक पदयात्रा निकाली और बापू को नमन किया. इसके बाद सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान उनके निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे।

सोनिया गांधी ने कहा कि भारत में पिछले कुछ वर्षों से जो कुछ हो रहा है उससे गांधी की आत्मा पीड़ा महसूस कर रही होगी. उन्होंने कहा कि देश की हालत बिगड़ी है. उद्योग धंधे बंद हो रहे हैं, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. उन्होंने कहा, ”जो झूठ की राजनीति करते रहे हैं वे गांधी के अहिंसा के दर्शन को कभी समझ नहीं पायेंगे. गांधी जी नाम लेना आसान है लेकिन उनके रास्ते पर चलना आसान नहीं है।

गांधी जी भारत का पर्याय हैं

सोनिया गांधी ने कहा, ”गांधी जी भारत का पर्याय हैं. लेकिन कुछ लोगों ने आजकल इसे उल्टा करने की ठान ली है. वह चाहते हैं कि आरएसएस भारत का पर्याय बन जाए. लेकिन ऐसा नहीं हो सकता. जिन्हें सत्ता के लिए सब कुछ करना मंजूर है वह कैसे समझेंगे कि गांधीजी अहिंसा के प्रचारक थे।

जिन्होंने लोकतंत्र की सारी शक्ति खुद की मुट्ठी में रखने की प्यास हो वह कैसे समझेंगे कि गांधीजी के स्वराज का क्या मतलब है और जिन्हें मौका मिलते ही अपने को सर्वे सर्वा बनाने की इच्छा हो कैसे समझेंगे कि गांधीजी की निस्वार्थ सेवा का मूल्य क्या है।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में शाम दाम दंड भेद करके वो (मोदी सरकार) अपने आपको ताक़तवर समझते हैं. आरएसएस को भारत की पहचान बनाना चाहते हैं. सोनिया गांधी ने कहा कि नेहरू, शास्त्री, इंदिरा, राजीव, नरसिम्हा राव या फिर मनमोहन सिंह हों सबने नए भारत का निर्माण किया।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *