PM मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, साबरमती आश्रम से भारत को ओडीएफ घोषित करेंगे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को साबरमती आश्रम जाएंगे और बाद में देश को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) घोषित करेंगे. गांधी जी की 150वीं जयंती पर बुधवार सुबह पीएम मोदी ने राजघाट पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उनसे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और भाजपा अंतरिम अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री मोदी शाम करीब छह बजे अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे. वहां पार्टी की नगर इकाई द्वारा आयोजित समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा. उसके बाद वह महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए साबरमती आश्रम जाएंगे.वहां से वह साबरमती रिवरफ्रंट जाएंगे जहां वह 20,000 से अधिक ग्राम प्रधानों की उपस्थिति में देश को खुले में शौच से मुक्त घोषित करेंगे।

इस समारोह के लिए गांधीवादी संस्थानों, उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों, पद्म पुरस्कार से सम्मानित लोगों, छात्रों, शिक्षाविदों और ग्राम-स्तरीय स्वच्छता कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है. उन्होंने कहा कि मोदी नगर के जीएमडीसी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय नवरात्रि समारोह में भी शामिल होंगे. वह कुछ समय गरबा मैदान में बिताएंगे और फिर दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

साबरमती रिवरफ्रंट पर दो अक्टूबर के समारोह में भाग लेने के लिए गुजरात आने वाले लोगों को दांडी स्थित स्मारक के अलावा महात्मा गांधी से जुड़े विभिन्न स्थानों पर ले जाया जाएगा. नवसारी के जिला प्रशासन ने दांडी समुद्र तट पर बड़ा सफाई अभियान का आयोजन किया है. नवसारी जिले में स्थित दांडी में ही गांधी ने नमक कानून तोड़ा था. अहमदाबाद के साबरमती में स्थित गांधी आश्रम में दिन की शुरुआत सुबह करीब 8.30 बजे सर्वधर्म प्रार्थना से होगी।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *