डेरा बाबा नानक ऑनलाइन युवा उत्सव के मुकाबलों का औपचारिक आगाज़, पुरुस्कारों की लगी झड़ी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

13 वर्गों के मुकाबलों में देश की किसी भी यूनिवर्सिटी या कॉलेज का विद्यार्थी हिस्सा ले सकेगा

डेली संवाद, चंडीगढ़
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर राज्य सरकार द्वारा करवाए जा रहे डेरा बाबा नानक उत्सव के सम्बन्ध में करवाए जाने वाले डेरा बाबा नानक ऑनलाइन युवा उत्सव मुकाबलों की आज शुरुआत हो गई जिसका औपचारिक आग़ाज़ पंजाब के सहकारिता और जेल मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने अधिकारित वैबसाईट का बटन दबा कर किया गया।

आज यहाँ पंजाब सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में ऑनलाइन मुकाबलों का आग़ाज़ करते हुए स. रंधावा ने बताया कि सोलो और ग्रुप वर्ग में 13 वर्गों के ऑनलाइन मुकाबले करवाए जा रहे हैं जिनमें देश की किसी भी यूनिवर्सिटी या कॉलेज का विद्यार्थी जिसकी उम्र 25 साल से कम है, में हिस्सा ले सकता है।

उन्होंने बताया कि ग्रुप वर्ग में तीन वर्ग शब्द ग्रप, ढाडी कला और काव्य पाठ और सोलो वर्ग में शब्द सोलो, कविता उच्चारण, कविता गान, भाषण, लेखनी, पेंटिंग, अक्खरकारी, फोटोग्राफी, डिजिटल पोस्टर और स्कैच (लाईन आर्ट) के मुकाबले होंगे। सभी वर्गों के विजेताओं को कुल मिलाकर 15 लाख 90 हज़ार रुपए के इनाम दिए जाएंगे।

ग्रुप वर्ग में पहले तीन स्थानों को 71000, 51000 और 31000 रुपए का इनाम मिलेगा

इन मुकाबलों की विलक्षणता यह है कि सभी हिस्सा लेने वाले विद्यार्थी और टीमें अपनी प्रस्तुतीकरण डेरा बाबा नानक उत्सव की वैबसाईट पर ऑनलाइन अपलोड करेंगे और जजों द्वारा नतीजा ऐलाने जाने के समय हर पेशकारी को सोशल मीडिया पर मिलने वाले प्रोत्साहन को भी आधार बनाया जायेगा।

रंधावा ने बताया कि हर वर्ग का विषय श्री गुरु नानक देव जी से सम्बन्धित रखा गया है। उन्होंने बताया कि आज से लेकर 25 अक्तूबर के शाम पाँच बजे तक कोई भी विद्यार्थी या टीम ऑनलाइन अपनी एंट्री जमा करवा कर मुकाबले का हिस्सा बन सकती है। इसके उपरांत हर वर्ग में से पहली तीन पोजीशनें निकालीं जाएंगी। नतीजों का ऐलान 5 नवंबर को होगा।

सोलो वर्ग में पहले तीन स्थानों को 51000, 31000 और 21000

ग्रुप वर्ग में पहले तीन स्थानों पर आने वाली टीमों को क्रमवार 71000, 51000 और 31000 रुपए और सोलो वर्ग में पहले तीन स्थानों पर आने वाले विद्यार्थियों को क्रमवार 51000, 31000 और 21000 रुपए का इनाम दिया जायेगा।

ओवर ऑल विजेता बनने वाली शैक्षिक संस्था को 1 लाख एक हज़ार रुपए के नगद इनाम के साथ ‘बाबा नानक 550 सर्वोत्तम ट्राफी’ दी जायेगी। पहली तीन पोजीशनें हासिल करने वाली टीमों और विद्यार्थियों की पेशकारी डेरा बाबा नानक उत्सव के दौरान करवाई जायेगी।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *