PM मोदी ने दी विपक्ष को चुनौती, कहा- अगर दम है तो घोषणा पत्र में लिखो 370, तीन तलाक वापस लाएंगे

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जलगांव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र ने जलगांव में रैली को संबोधित करते हुए कश्मीर से धारा 370 हटाने और तीन तलाक बिल लाने जैसे बड़े मुद्दों पर विरोधी दलों को खुलकर चुनौती दी है. पीएम मोदी ने कहा कि कुछ विरोधी इन मसलों पर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं, अगर उनके अंदर हिम्मत है तो घोषणा पत्रों में लिखें कि वो 370 और तीन तलाक को वापस लाएंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि धारा 370 और तीन तलाक पर सरकार के फैसले का विरोध करने वालों में अगर हिम्मत है तो वे अपना स्टैंड स्पष्ट करें. इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने ऐसे दलों से अपने चुनावी घोषणा पत्रों में धारा 370 वापस लाने का ऐलान करने की मांग की. मोदी ने कहा, ‘कान खोलकर हमारे विरोधी सुन लें, अगर आपमें हिम्मत है तो इस चुनाव में और आने वाले चुनावों में भी घोषणा-पत्र में ऐलान करें कि धारा 370 वापस लाएंगे।’

मोदी बोले- घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें

पीएम मोदी ने इन दो बड़े मसलों पर विपक्ष को घेरते हुए कहा कि घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें. पीएम मोदी ने कहा, ‘ये घड़ियाली आंसू बहाना बंद कर दीजिए. क्या किसी में दम है कि 370 वापस ले आए. जो लाने की कोशिश करेगा वो बच पाएगा क्या. इन्हें भी मालूम है कि इनकी चलने वाली नहीं है तो फिर घड़ियाली आंसू क्यों बहा रहे हैं।

राष्ट्रहित के मामलों पर राजनीति

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र चुनाव में विपक्ष की भूमिका निभाने वाले कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन की भी जमकर आलोचना की. पीएम ने कहा, ‘आज दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि हमारे देश के कुछ राजनीतिक दल, कुछ राजनेता, राष्ट्रहित में लिए गए इस निर्णय पर राजनीति करने में जुटे हैं।

उन्होंने कहा कि बीते कुछ महीनों में कांग्रेस-एनसीपी के नेताओं के बयान देख लीजिए. जम्मू-कश्मीर को लेकर जो पूरा देश सोचता है, उससे एकदम उल्टा इनकी सोच दिखती है. इनका तालमेल पड़ोसी देश के साथ मिलता जुलता है।’

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *