भूकंप के तगड़े झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग, इतनी थी तीव्रता, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जयपुर। राजस्‍थान के बीकानेर और उसके आसपास के इलाकों में रविवार को सुबह 10:36 बजे भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए। भूकंप की तिव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 4.5 मापी गई। झटके का एहसास होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए और सड़कों पर भीड़ जमा हो गई। लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे बताया जाता है। अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

भूकंप के झटके बीकानेर समेत खाजूवाला, सत्तासर, छत्तरगढ़, कालासर और नुरसर समेत कई इलाकों महसूस किए गए। भूकंप के बाद लोगों ने अपने करीबियों को फोन करके हाल चाल जाना। प्रशासन ने लोगों से कहा है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। अभी पिछले महीने ही राजस्थान के झुंझुनूं जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे जिसकी तीव्रता 3.8 दर्ज की गई थी।

भूकंप का केंद्र मीरपुर शहर के समीप सतह से 10 किलोमीटर नीचे था

पिछले महीने गुलाम कश्मीर में विनाशकारी भूकंप ने दस्‍तक दी थी जिसमें 38 लोगों की जान चली गई, जबकि 452 लोग घायल हो गए थे। 5.8 तीव्रता के इस भूकंप का केंद्र मीरपुर शहर के समीप सतह से 10 किलोमीटर नीचे था। भूकंप के झटके 8-10 सेकंड तक इस्लामाबाद, पेशावर, रावलपिंडी और लाहौर के प्रमुख शहरों समेत पूरे पाकिस्तान में महसूस किए गए थे। यही नहीं नई दिल्ली समेत भारत के उत्तरी हिस्सों में भी इसके झटकों को महसूस किया गया था।

उल्‍लेखनीय है कि पिछले महीने ही इंडोनेशिया के मालुकु द्वीप में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे, जिसमें 30 लोगों की मौत हो गई थी। यही नहीं करीब 25 हजार लोगों को अपने घर-बार छोड़ने पड़े थे। भूकंप इतना तगड़ा था कि इमारतें धराशाही हो गईं और दहशतजदां लोग सड़कों पर उतर आए थे। एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप के बाद हुई भूस्खलन की घटनाओं में भी कई लोगों की मौत हो गई थी।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *