ऑल इंडिया डांस एंड स्पोट्र्स फैस्टिवल में छाया DIPS,  गुरजीवन ने स्वर्ण तथा गुरकरनपाल ने जीता रजत पदक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऑल इंडिया डांस एंड स्पोट्र्स फैस्टिवल में छाया DIPS,  गुरजीवन ने स्वर्ण तथा गुरकरनपाल ने जीता रजत पदक

डेली संवाद, जालंधऱ
डिप्सीयंस ने अपने अप्रतीम प्रतिभाओं को प्रदर्शित करते हुए केवल पंजाब में ही नहीं बल्कि देश में भी डिप्स का नाम रौशन किया है। जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण डिप्स सूरानुस्सी के गुरकरनपाल सिंह तथा गुरजीवन सिंह ने गोआ में आयोजित डांस एंड़ स्पोट्र्स फैस्टिवल में दिया। यह शब्द डिप्स चेन के सी.ए.ओ रमनीक सिंह ने डिप्स सूरानुस्सी के विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहे।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के इस शानदार प्रदर्शन व कामयाबी से डिप्स आज शोहरत की बुलंदियों को छू रहा है तथा भविष्य में भी वह सबसे उत्तम रहेगा। इस दौरान डिप्स स्कूल सूरानुस्सी की प्रिंसीपल बेला कपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिनों गोआ में ऑल इंडिया डांस एंड स्पोट्र्स फैस्टिवल का आयोजन किया गया। जिसमें 17 राज्यों के 300 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न कैटागरी में भाग लेकर अपने नृत्य व खेल कौशल को सबके समक्ष प्रस्तुत किया।

इस प्रतियोगिता में डिप्स के गुरजीवन ने अंडर 13 की सोलो डांस कैटागरी में भाग लेते हुए पंजाब के लोक प्रिसिद्ध नृत्य भंगड़े को प्रस्तुत कर सभी को नाचने के लिए विवश कर दिया तथा स्वर्ण पदक सहित प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी के साथ गुरकरनपाल सिंह ने अंडर 15 में भाग लेते हुए रजत पदक प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को स्कूल की प्रिंसीपल ने बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार शानदार प्रदर्शन करते रहने के लिए प्रेरित किया।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

ऑल इंडिया डांस एंड स्पोट्र्स फैस्टिवल में छाया DIPS,  गुरजीवन ने स्वर्ण तथा गुरकरनपाल ने जीता रजत पदक

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *