डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़
पंजाब में लुधियाना लोकसभा की दाखां, होशियारपुर की मुकेरियां और फगवाड़ा के अलावा फिरोजपुर की जलालाबाद सीटों पर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच उप चुनाव के लिए मतदान जारी है। इन चारों विधानसभा में 33 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला आज ईवीएम में बंद होगा।
फगवाड़ा में 17.5 फीसदी, दाखां में 23.78 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। जलालाबाद में 29 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है, वहीं मुकेरियां में सुबह 11 बजे तक करीब 23.5 फीसदी मतदान हुआ है। इसी बीच गांव सराभा में कांग्रेसियों और अकालियों में विवाद की खबर आई।
दाखां हलके के गांव गोरसिया कादर बख्श में बिना मंजूरी कांग्रेसी नेता मेजर सिंह भैणी के घुसने पर लोक इंसाफ पार्टी के वर्करों ने आपत्ति जताई है। उनका आरोप है कि भैणी बिना मंजूरी बूथ में घुसकर इलेक्शन स्टाफ से बात कर रहे थे। इसके चलते कांग्रेसी और लिप वर्करों में बहसबाजी भी हुई।
चारों सीटों में सबसे ज्यादा उम्मीदवार दाखां सीट से मैदान में है। यहां कुल 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। फगवाड़ा से 9 व जलालाबाद से 7, मुकेरियां से 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस बार चुनाव आयोग अपनी सी विजिल ऐप के जरिए भी मतदान केंद्रों पर होने वाली गड़बड़ी को लेकर शिकायतों पर तुंरत एक्शन लेगा। उपचुनावों के लिए कुल 920 पोलिंग बूथ बनाए गए है। फगवाड़ा में 220, मुकेरियां में 241, दाखां में 220, जलालाबाद में 239 मतदान केंद्र बनाए गए है।
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।










