Exit pol : महाराष्ट्र और हरियाणा में भाजपा को मिल रहा है प्रचंड बहुमत, पढ़ें किस पार्टी को मिल रही हैं कितनी सीटें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Exit pol : महाराष्ट्र और हरियाणा में भाजपा को मिल रहा है प्रचंड बहुमत, पढ़ें किस पार्टी को मिल रही हैं कितनी सीटें

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों और हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर मतदान खत्म हो गया। शाम छह बजे तक महाराष्ट्र में 55 फीसदी और हरियाणा में 62 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव नतीजे 24 अक्तूबर को सामने आएंगे।

लेकिन नतीजे से पहले एग्जिट पोल नतीजों का दौर शुरू हो गया। तमाम न्यूज चैनल और चुनाव सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल नतीजे में भाजपा को प्रचंड बहुमत का अनुमान जताया है। किस एजेंसी के एग्जिट पोल में क्या अऩुमान जताया गया है हम आपको बता रहे हैं।

महाराष्ट्र चुनाव का एग्जिट पोल –

  • एबीपी-सी वोटर के सर्वे में महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को बंपर जीत हासिल होने का अऩुमान है। सर्वे में भाजपा-शिवसेना को 204 सीटें जबकि कांग्रेस-एनसीपी को 69 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। अन्य दलों को 15 सीटें मिल सकती हैं।
  • इंडिया टुडे-एक्सिस MY INDIA का एग्जिट पोल के मुताबिक महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना को 166 से 194 सीटें मिलने के आसार। कांग्रेस-एनसीपी को 72 से 90 सीटों पर जीत की संभावना। भाजपा को अकेले 109 से 124 और शिवसेना को 57 से 70 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को अकेले 32 से 40 और एनसीपी को 40 से 50 सीटें मिल सकती हैं।
  • न्यूज 18- Ipsos के एग्जिट पोल में भाजपा-शिवसेना को प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है। इस गठबंधन को 243 सीटें, कांग्रेस-एनसीपी को 41 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं अन्य को 4 सीटें मिलने का अनुमान है।
  • टाइम्स नाउ एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 230, कांग्रेस को 48, अन्य को 10 सीटें मिलने का अनुमान है।
  • TV9-CICERO एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा – 197,  कांग्रेस – 75 औऱ अन्य को 16 सीटें मिलने का अनुमान है।

हरियाणा चुनाव का एग्जिट पोल –

  • न्यूज 18- Ipsos का एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 70, कांग्रेस को 10 और अन्य को चार सीटें मिलने का अनुमान है।
  • टाइम्स नाउ का एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 71 सीटें, कांग्रेस को11 सीटें और अन्य को 8 सीटें मिलती दिख रही हैं।
  • रिपब्लिक-जन की बात एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 52-63 सीटें, कांग्रेस को 15-19 सीटें और अन्य को 7-10 सीटें मिल सकती हैं।
  • एबीपी-सी वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 72, कांग्रेस को 8 और अन्य को 10 सीटें मिल सकती हैं। (साथ में अमर उजाला से इनपुट)

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

Exit pol : महाराष्ट्र और हरियाणा में भाजपा को मिल रहा है प्रचंड बहुमत, पढ़ें किस पार्टी को मिल रही हैं कितनी सीटें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *