हिन्दू नेता हत्याकांड : गुजरात-राजस्थान बॉर्डर से अशफाक और मोइनुद्दीन गिरफ्तार, गुनाह कबूला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ। हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी हत्याकांड में गुजरात एटीएस को बड़ी सफलता मिली है। इस हत्याकांड में दोनों मुख्य आरोपियों मोइनुद्दीन और अशफाक को एटीएस ने गुजरात-राजस्थान बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है।

गुजरात एटीएस के डीआईजी हिमांशु शुक्ला की अगुवाई में पुलिस अधीक्षक बीपी रोजिया, एसीपी बीएस चावड़ा और अन्य पुलिस पदाधिकारियों की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। डीआईजी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों ने पैसे खत्म होने के बाद परिवार वालों से संपर्क किया था। सूत्र मिलते ही हमारी टीम ने अभियान तेज किया और गुजरात-राजस्थान के बॉर्डर से दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

अशफाक मेडिकल प्रतिनिधि तो मोइनुद्दीन करता था फूड डिलीवरी ब्वाय का काम

34 वर्षीय अशफाक का पूरा नाम अशफाक हुसैन जाकिर हुसैन शेख है और वह सूरत के लिंबायत स्थित ग्रीन व्यू अपार्टमेंट का रहने वाला है। वहीं, दूसरा आरोपी 27 वर्षीय मोइनुद्दीन खुर्शीद पठान उमारवाड़ा स्थित लो कास्ट कॉलोनी, सूरत का रहने वाला है। अधिकारियों ने बताया कि अशफाक पेशे से मेडिकल प्रतिनिधि (रीप्रेजेंटेटिव) था और मोइनुद्दीन खाना डिलीवरी करने(फूड डिलिवरी ब्वाय) का काम करता था।

इससे पहले गुजरात से ही गिरफ्तार किए गए अन्य तीन आरोपियों मौलाना मोहसिन, राशिद पठान ओर फैजान को लखनऊ कोर्ट में पेशी हुई, जहां से तीनों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *