PM इमरान खान के लिए सुरक्षा कवच बनी पाकिस्तानी सेना, जारी की ये चेतावनी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 363 शब्द|📅 25 Oct 2019

लाहौर। पाकिस्तान में हमेशा से तख्तापलट करने वाली सेना इस बार प्रधानमंत्री को बचाने के लिए उनका सुरक्षा कवच बनी गई है. पाकिस्तान में आजादी मार्च के जरिए प्रधानमंत्री इमरान खान के इस्तीफे की मांग करने की खबरों के बीच पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने जमीयत उलेमाए इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) के नेता मौलान फजलुर रहमान से मुलाकात की है. बाजवा ने मौलाना फजलुर से आजादी मार्च नहीं निकालने की चेतावनी दी है।

‘जियो न्यूज’ के मुताबिक जनरल बाजवा और मौलाना फजल की कुछ दिन पहले मुलाकात हुई. इस मुलाकात के दौरान मौलाना ने विश्वास दिलाया वह लोकतंत्र और संविधान के साथ है, लेकिन इस समय ऐसा करना बेहद जरूरी हो गया है. मौलाना ने जनरल बाजवा से कहा कि वह ऐसा कुछ नहीं करेंगे, जो संविधान के खिलाफ हो. इस मुलाकात के दौरान मौलाना फजल से कहा कि वह एक जिम्मेदार राजनेता हैं और उन्हें पता होना चाहिए कि इलाके के हालात किस हद तक बिगड़े हुए हैं. यह आजादी मार्च निकालने का सही समय नहीं है।

जनरल बाजवा ने मौलाना फजल को ये बताने की भी कोशिश की कि प्रधानमंत्री इमरान खान देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की कोशिश में लगे हुए हैं. उन्होंने मुलाकात के दौरान मौलाना को चेतावनी भी दी कि पाकिस्तान में जिस तरह के हालात अभी बने हुए हैं, उसे देखते हुए किसी को भी अस्थिरता फैलाने वाली किसी भी कार्रवाई’ की इजाजत नहीं देंगे. सैन्य प्रमुख ने कहा कि इमरान संवैधानिक रूप से निर्वाचित प्रधानमंत्री हैं और उन्हें दरकिनार कर कोई भी काम नहीं किया जाना चाहिए।

साजिश के तरह मौलाना कर रहे ऐसा काम : इमरान

प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि मौलाना फजलुर्रहमान को साजिश के तहत ऐसा करने के लिए कहा गया है. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि ‘मेरे इस्तीफे का कोई सवाल नहीं है और मैं इस्तीफा नहीं दूंगा. आजादी मार्च एक एजेंडे पर आधारित है और इसमें विदेशी समर्थन है।

प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कहा कि जेयूआई-एफ के विरोध से भारत में खुशी का माहौल है. बैठक में इमरान खान ने स्वीकार किया कि महंगाई और बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है, जिसे उनकी सरकार सुलझाने की कोशिश कर रही है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *