जेफ बेजोस बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स, बिल गेट्स को भी छोड़ा पीछे, जाने वजह

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 487 शब्द|📅 25 Oct 2019

नई दिल्ली। दिग्गज ई कॉमर्स कंपनी अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस से दुनिया के सबसे अमीर शख्स का ताज छिन गया है। उनकी जगह अब बिल गेट्स ने ले ली है। गुरुवार को अमेजन ने अपने तिमाही नतीजों की घोषणा की, जिसके बाद कंपनी के शेयरों में सात फीसदी की गिरावट आई है।

यही कारण है, जिसकी वजह से बेजोस की संपत्ति घटकर 103.9 अरब डॉलर हो गई है और पहले स्थान पर बिल गेट्स ने कब्जा कर लिया है। बिल गेट्स की संपत्ति 105.7 अरब अमेरिकी डॉलर है। बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक हैं।

अमेजन ने जुलाई-सितंबर तिमाही नतीजे घोषित कर दिए हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल कंपनी के मुनाफे में 28 फीसदी की गिरावट आई है। इस दौरान अमेजन को 14,910 करोड़ रुपये यानी 2.1 अरब डॉलर का मुनाफा हुआ है।

2017 के बाद पहली बार लाभ में आई कमी

साल 2018 में बेजोस बिल गेट्स को पीछे छोड़कर सबसे अमीर व्यक्ति बने थे। उससे पहले बिल गेट्स 24 साल तक दुनिया के सबसे अमीर शख्स रहे हैं। साल 2017 के बाद से अमेजन के लाभ में यह पहली कमी है। 1987 में बिल गेट्स को पहली बार दुनिया के अमीर शख्स के तौर पर फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल किया गया था। हालांकि बेजोस 1998 में अमेरिका के 400 सबसे अमीर की लिस्ट में शामिल किए गए थे।

इसलिए कम हुआ मुनाफा

दरअसल, ऑर्डर डिलीवरी में तेजी लाने के लिए अमेजन ने भारी निवेश किया है, जिसकी वजह से मुनाफे में कमी देखने को मिली। अमेजन ने अपने प्राइम मेंबर्स के लिए एक बड़ा एलान किया था। अमेजन ने प्राइम मेंबर्स के लिए दो दिन के बजाय सिर्फ एक ही दिन में डिलीवरी मिलने का एलान किया था।

इससे पहले कंपनी ग्राहकों को दो दिन में डिलीवरी देती थी। इससे कंपनी के शिपिंग खर्च में बढ़ोतरी हुई है। इस संदर्भ में कंपनी के सीईओ जेफ बेजोस ने कहा है कि लंबी अवधि के लिए निवेश फायदेमंद होगा। ग्राहक दो दिन के बजाय एक दिन में डिलीवरी की सुविधा को पसंद कर रहे हैं।

इतना बढ़ा शिपिंग खर्च

डिलीवरी के इस एलान के बाद अमेजन का शिपिंग खर्च काफी बढ़ा है। सितंबर तिमाही में कंपनी का शिपिंग खर्च 46 फीसदी बढ़कर 68,160 करोड़ रुपये यानी 9.6 अरब डॉलर रहा।  हालांकि एक दिन में डिलीवरी मिलने के एलान से कंपनी के बिक्री में इजाफा भी हुआ है। इससे कंपनी का रेवेन्यू 24 फीसदी बढ़ा है। सितंबर तिमाही में यह 4.97 लाख करोड़ रुपये यानी 70 अरब डॉलर रहा। जबकि पिछले साल सितंबर में यह 56.6 अरब डॉलर था।

अक्तूबर-दिसंबर में इतने मुनाफे की उम्मीद

अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी को 80 अरब से 86.5 अरब डॉलर के रेवेन्यू और 1.2 अरब डॉलर से 2.9 अरब डॉलर के मुनाफे की उम्मीद है। मुनाफे में प्रमुख हिस्सेदारी वाली वेब सर्विस (एडब्ल्यूएस) से कंपनी को 63,900 करोड़ रुपये यानी नौ अरब डॉलर का रेवेन्यू मिला है, जो पिछले साल की सितंबर तिमाही के मुकाबले 35 फीसदी ज्यादा है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *