बीजेपी की उम्मीदवार रहीं इस महिला नेत्री के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 175 शब्द|📅 30 Oct 2019

डेली संवाद, हिसार

टिक टॉक स्टार एवं भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट को जान से मारने की धमकी मिली है। इतना ही नहीं, उनके साथ मारपीट भी की गई है। ये आरोप खुद सोनाली फोगाट ने लगाए हैं और आरोप भी किसी बाहर वाले पर नहीं, बल्कि खुद की सगी बहन व जीजा पर लगाए हैं।

सोनाली फोगाट ने इस मामले में फतेहाबाद सदर थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज की है, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। वही इस मामले में ना तो खुद भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट और ना ही उनके बहन-बहनोई खुलकर कुछ बोल रहे हैं।

पुलिस के अनुसार चुनाव लड़ चुकी सोनाली फोगाट ने शिकायत दी थी कि गांव भूथन कलां में उनकी बहन और बहनोई अमन पूनियां ने उनके साथ झगड़ा किया और जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल उनकी शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, आगे की जांच जारी है

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *