जालंधर में गोलियां चलाने वाले पांच युवकों को पुलिस ने दबोचा, गुनाह कबूला, युवकों ने इसलिए चलाई थी गोली

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 286 शब्द|📅 30 Oct 2019

डेली संवाद, जालंधर

सीआईए स्टाफ-1 और थाना सदर की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। ये वही युवक हैं जो एक कार्यक्रम में फायरिंग करते वीडियो में दिखे थे।

डीसीपी इन्वेस्टिगेशन गुरमीत सिंह ने बताया कि थाना सदर और सीआईए स्टाफ-1 की टीम गश्त दौरान गांव बोडे सपराये मोड पर मौजूद थी कि उन्हें सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बारे में पता लगा। जिसमें कुछ युवक पंजाबी गानों पर भंगड़ा डालते हुए हवाई फायर कर रहे थे।

जांच करने पर पुलिस पार्टी को पता चला कि 25 अक्तूबर को गांव जगराल में जसकरण सिंह उर्फ जस्सी बाजवा पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गांव जगराल थाना सदर द्वारा अपने खेतों में बने खूह पर लगी मोटर पर अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी की जा रही थी।

इसी दौरान युवकों ने हवाई फायर किए थे। पुलिस टीमों ने वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान कर उन्हें गांव अलीपुर के पालम विहार और कुछ युवकों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान सुमित कुमार पुत्र परमजीत सिंह निवासी पिंड कोट सदीक थाना भार्गव कैंप जालंधर, गगनप्रीत सिंह उर्फ बावा पुत्र लेट अतर सिंह निवासी पालम विहार पिंड अलीपुर थाना सदर जिला जालंधर, प्रह्लाद उर्फ सोनू पुत्र राजेश धवन निवासी भगत सिंह नगर मॉडल हाउस जालंधर, नरिंदर सिंह उर्फ नवी पुत्र लेट प्रीतम सिंह निवासी रविंद्र नगर फेस 2 थाना डिवीजन नंबर सात, गुरिंदर सिंह उर्फ गगन पुत्र लेट जगदेव सिंह निवासी प्रोफेसर कॉलोनी खुरला किंगरा जालंधर और जगीर सिंह पुत्र बूटा सिंह निवासी पंजाबी बाग नज़दीक दुल्हन पैलेस जालंधर के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने साथियों के हथियारों से हवाई फायर किए थे।

जालंधर में गोलियां चलाने वाले पांच युवकों को पुलिस ने दबोचा, गुनाह कबूला, युवकों ने इसलिए चलाई थी गोली जालंधर में गोलियां चलाने वाले पांच युवकों को पुलिस ने दबोचा, गुनाह कबूला, युवकों ने इसलिए चलाई थी गोली

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *