प्रदूषण के प्रकोप में दिल्ली: 32 फ्लाइट्स डायवर्ट, नोएडा में दो दिनों तक स्कूल बंद

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 331 शब्द|📅 03 Nov 2019

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता रविवार को और अधिक खराब हो गई। बढ़ते प्रदूषण के स्तर की वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, इस वजह से नोएडा के स्कूलों को पांच नवंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है।

इसके अलावा दिल्ली एयरपोर्ट पर विमानों के संचालन में भी असर पड़ा है। दिल्ली एयरपोर्ट के बयान के अनुसार, अब तक दिल्ली से 32 विमानों को डायवर्ट किया जा चुका है। लो विजिबिलिटी के कारण विमानों को जयपुर, अमृतसर और लखनऊ डायवर्ट किया गया। वहीं, दिल्ली के बवाना इलाके में सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स 492, आईटीओ क्रॉसिंग 487 और अशोक विहार में 482 रहा। इसके अलावा गाजियाबाद के इंदिरापुरम में 482 और वसुंधरा में 486 एक्यूआई रहा।

नोएडा के स्कूलों के बंद होने के बारे में जानकारी देते हुए जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने आज बताया कि पीएम 10 व पीएम 2.5 के अधिक पाए जाने की वजह से जनपद गौतम बुद्ध नगर में प्रदूषण की मात्रा ने विकराल रूप धारण कर लिया है। जिलाधिकारी बृजेश नारायण सिंह ने रविवार को जारी एक आदेश के तहत 4 एवं 5 नवंबर को जनपद के समस्त सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों, कक्षा बारहवीं तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है।

स्कूल बंद होने से वाहन नहीं चलेंगे, वायु प्रदूषण में कमी आएगी

उन्होंने बताया कि जो भी स्कूल इस आदेश का उल्लंघन करते हुए पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को उनके अभिभावक अपने निजी वाहनों से या बसों से छोड़ने जाते हैं। जिसकी वजह से भी वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। दो दिन के लिए स्कूल बंद होने पर ये वाहन नहीं चलेंगे, तथा वायु प्रदूषण में कमी आएगी।

एक्यूआई 0-50 के बीच ‘अच्छा, 51-100 के बीच ‘संतोषजनक, 101-200 के बीच ‘मध्यम, 201-300 के बीच ‘खराब, 301-400 के बीच ‘अत्यंत खराब, 401-500 के बीच ‘गंभीर और 500 के पार ‘बेहद गंभीर एवं आपात माना जाता है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *