युवक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर मां और बेटी को गली में घसीटकर पीटा, रोष

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 276 शब्द|📅 04 Nov 2019

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब में मारपीट का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो 31 अक्टूबर को जालंधर के मॉडल हाउस का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक छेड़खानी का विरोध किए जाने पर एक लड़की और उसकी मां के साथ मोहल्ले की कई औरतों ने मारपीट की। फिलहाल इस घटना की जांच थाना भार्गव कैंप पुलिस कर रही है।

थाना भार्गव कैंप के एसएचओ सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस के संज्ञान में आए 58 सेकंड्स के वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दोपहर के समय घर के बाहर खड़ी मां-बेटी के साथ मोहल्ले की कुछ महिलाओं ने आकर मारपीट शुरू कर दी। उन्हें डंडे और पैरों से जमकर पीटा गया। इतने में दो व्यक्ति पहुंचे और उन्हाेंने भी मां-बेटी को पीटना शुरू कर दिया।

एक व्यक्ति लड़की को घसीटकर गली में ले गया और डंडे से वार किया। मोहल्लावासियों की मदद से जब मां बचाने आई तो बेटी बेहोश हो गई। पानी के छींटे मारकर मां ने उसे होश में लाया। इसके बाद मारपीट करने वाले लोग फरार हो गए। बाद में यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया।

बताया जा रहा है कि एक युवक ने पीड़ित महिला के साथ छेड़छाड़ की थी। महिला ने इसका विरोध किया था। इस पर युवक ने अन्य महिलाओं को भेजकर महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट की। एसएचओ सुखदेव सिंह ने बताया कि दोनाें परिवारों में पहले भी झगड़ा हो चुका है। तब थाने में पुलिस ने राजीनामा करवा दिया था। अब धारा 323 के तहत दाेनाें पक्षाें के खिलाफ क्राॅस पर्चा दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद दाेषियाें पर वाजिब कार्रवाई की जाएगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *