गुरमीत राम रहीम की राजदार हनीप्रीत को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, जेल से बाहर आएंगी, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 323 शब्द|📅 06 Nov 2019

पंचकूला। डेरा सच्‍चा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की गाेद ली बेटी हनीप्रीत आज शाम तक जेल से बाहर आ सकती है। पंचकूला की अदालत ने अंबाला सेंट्रल जेल में बंद हनीप्रीत को जमानत दे दी है। इससे हरियाणा पुलिस को बड़ा झटका लगा है। हनीप्रीत अगस्‍त 2017 में गुरमीत राम रहीम को अगस्‍त 2017 में दो साध्वियों से दुष्‍कर्म के मामले में दोषी करार देने के बाद पंचकूला में हुए दंगा व हिंसा मामले की मुख्य आरोपित है।

पंचकूला सीजेएम रोहित वत्स की कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। अदालत ने आज सुनवाई के बाद हनीप्रीत की जमानत याचिका मंजूर कर ली। राम रहीम की सबसे बड़ी राजदार हनीप्रीत की वकील ने आज उसकी जमानत याचिका लगाई थी। ऐसे में अब हनीप्रीत के जमानत पर जेल से बाहर आने का रास्‍ता साफ हो गया है। देशद्रोह की धारा हटाए जाने के बाद जमानती धाराओं के आरोप तय किए गए हैं। पिछली सुनवाई में सभी आरोपियों पर आरोप तय किए गए थे।

हनीप्रीत की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए अंबाला जेल से पेशी हुई

पंचकूला कोर्ट में हनीप्रीत सहित सभी आरोपितों को पंचकूला कोर्ट में पेश किया गया। हनीप्रीत की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए अंबाला जेल से पेशी हुई। पंचकूला हिंसा मामले में पहले ही उससे देशद्रोह की धारा अदालत ने हटा दी थी। पिछली सुनवाई में हनीप्रीत सहित सभी आरोपियों पर से देशद्रोह की धारा हटाई गई थी। हनीप्रीत व अन्य आरोपियों से भादसं की धारा 121 व 121ए हटाई गई थी। अब आरोपियों पर IPC की धारा 216, 145, 150, 151, 152, 153 और 120बी के तहत है आरोप तय किए गए हैं।

बता दें कि पंचकूला की अदालत द्वारा 25 अगस्त 2017 को गुरमीत राम रहीम को साध्वियों से दुष्‍कम्र के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला में दंगों फैल गया था। इसमें भारी हिंसा और आगजनी हुई थी। हिंसा में 40 से अधिक लोग मारे गए थे। इस संबंध में एफआइआर नंबर 345 दर्ज किया गया था। (credit-jagran)

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *