पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: राशन डिपो पर अब खाद्य पदार्थों, जूस, अचार और 5 किलो एलपीजी सिलेंडर भी बेचेंगे कोटेदार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 293 शब्द|📅 08 Nov 2019

डेली संवाद, चंडीगढ़
राशन डिपूओं के मालिकों के लिए पहलकदमी करते हुए राज्य सरकार इन डिपू धारकों की आमदन में वृद्धि करने के लिए तौर-तरीकों को आसान बनाएगी। यह जानकारी पंजाब के खाद्य और सिविल सप्लाई मंत्री श्री भारत भूषण आशु ने अनाज भवन, चंडीगढ़ में डीपू होल्डर एसोसिएशनों के अधिकारियों के साथ हुई एक मीटिंग में दी।

मंत्री ने बताया कि अब तक राशन डीपू मालिक सिर्फ अनाज की बाँट करते हैं जिससे उनको कम लाभ होता है। इसलिए राशन डीपू होल्डरों के हितों का ध्यान रखते हुए खाद्य और सिविल सप्लाई विभाग ने कुछ कंपनियों के साथ मीटिंग की है जो इन डिपूओं को खाद्य पदार्थ की सप्लाई करेंगी जिससे वह अपने डिपूओं को किराना / गरॉसरी स्टोर में तबदील कर सकते हैं और स्मार्ट कार्ड होल्डरों के लिए वाजिब कीमत पर अप्य कई वस्तुएँ उपलब्ध हैं।

आशु ने बताया कि हिंदुस्तान यूनीलिवर लिम. एच.पी.एम.सी. (हिमाचल प्रदेश बाग़बानी उपज मंडीकरण और प्रोसेसिंग कोर्पोरेशन लिम.), इंडियन ऑयल कोर्पोरेशन और हिंदुस्तान पैट्रोलियम के नुमायंदों ने मीटिंग में भाग लिया और अपनी पेशकशें रखी जिसमें खाद्य पदार्थ, फलों के ताज़ा जूस और अचार शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा 5 किलो एल.पी.जी. सिलेंडरों की बिक्री के लिए मंज़ूरी पहले ही दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि यह कंपनियाँ डीपू धारकों के साथ रूप -रेखा तैयार करने और समझौता करने की इछुक्क हैं जिसमें सरकार उनकी सहायता कर रही है।

उन्होंने कहा कि यह ध्यान में लाया गया है कि डीपू होलडरों द्वारा रेहड़ी वालों और ऐसे और खपतकारों को 5 किलो एल.पी.जी. सिलेंडरों की बिक्री में मुश्किलें पेश आती हैं क्योंकि स्थानीय गैस एजेंसियाँ उनके ग्राहकों को फुसला लेती हैं। यह बात इंडियन ऑयल कोर्पोरेशन के नुमायंदों के तुरंत ध्यान में लाई गई जिन्होंने इस मसले के हल का भरोसा दिलाया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *