भाजपा नेता के बेटे की सरेबाजार गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव, लोगों में रोष

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 362 शब्द|📅 13 Nov 2019

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में जिला मुख्यालय गौरीगंज में एसपी ऑफिस से महज एक किलोमीटर दूर सरेबाजार एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसपी को भी परिजनों के विरोध का सामना करना पड़ा. परिजनों के साथ ही ग्रामीणों ने एसपी के सामने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

दिनदहाड़े सरेबाजार हुई युवक की हत्या के बाद पूरे कस्बे में तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बीच-बचाव के दौरान चंद्रशेखर ने सोनू सिंह को मारी गोली

मामला गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के मुसाफिरखाना मार्ग पर स्थित बिशुनदासपुर का है. जहां कस्बे में ही रहने वाले अर्पित और चंद्रशेखर के बीच एक पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हो गई. दोनों के बीच विवाद बढ़ता देख पास में ही मौजूद भाजपा नेता शिवनायक सिंह के बेटे और भट्ठा व्यवसायी सोनू सिंह बीच-बचाव करने पहुंचे. इस पर चंद्रशेखर ने सोनू पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं और मौके से फरार हो गया. गंभीर रूप से घायल सोनू को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दिनदहाड़े हुई भाजपा नेता के बेटे की हत्या के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों के अलावा कई राजनीतिक पार्टियों के नेता भी मौके पर पहुंच गए. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसपी को परिजनों और ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों ने एसपी की मौजूदगी में खाकी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पुलिस प्रशासन के खिलाफ परिजन और स्थानीय लोगों में काफी रोष है

फिलहाल पुलिस प्रशासन के खिलाफ परिजन और स्थानीय लोगों में काफी रोष है. घटना को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज ने कहा कि विशुनदासपुर गांव की घटना है. अर्पित और चन्द्रशेखर दोनों आपस में विवाद कर रहे थे. विवाद में चन्द्रशेखर ने मामूली बात में गोली मार दी. सोनू की जिला अस्पताल मे मौत हो गई. पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है. साथ ही मामले की जांच भी की जा रही है कि किन कारणों से विवाद हुआ? सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *