अनिल विज समेत ये 6 विधायक बने कैबिनेट मंत्री, संदीप सिंह ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ, पढ़ें हरियाणा के मंत्रियों की सूची

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 442 शब्द|📅 16 Nov 2019

चंडीगढ़। हरियाणा में सरकार गठन के 17 दिन बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है। भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल विज समेत छह विधायकों ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। वहीं पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह समेत चार विधायकों को राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

खट्टर सरकार में शपथ लेने वाले 10 मंत्रियों में एक निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह चौटाला हैं, जो इंडियन नेशनल लोकदल(इनेलो) के प्रमुख और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके ओमप्रकाश चौटाला के भाई हैं।

अनिल विज

अनिल विज हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार के वरिष्ठ नेता हैं। इसी के चलते उन्होंने सबसे पहले कैबिनेट मंत्री के रूप में पद व गोपनीयता की शपथ ली। वह पिछले खट्टर कैबिनेट के जो दो मंत्री इस बार चुनाव जीते हैं, उनमें से एक हैं। अनिल विज हरियाणा की अंबाला कैंट विधानसभा से छठी बार विधायक हैं। पिछली सरकार में वह स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं।

कंवर पाल गुज्जर

अनिल विज के बाद जगादरी से भाजपा विधायक कंवर पाल गुज्जर ने शपथ ली। जगादरी से यह तीन बार विधायक रह चुके हैं। पिछली बार यह हरियाणा विधानसभा के स्पीकर थे। इस बार इन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया जा रहा है।

मूलचंद शर्मा

बल्लभगढ़ से भाजपा विधायक मूलचंद शर्मा ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। यह ब्राह्मण समुदाय से आते हैं।

रणजीत सिंह चौटाला

रानिया से निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह चौटाला ने ली पद और गोपनीयता की शपथ ली। यह ओम प्रकाश चौटाला के भाई हैं। उन्हें चुनाव परिणाम के बाद भाजपा को बिना किसी शर्त के समर्थन देने का इनाम कैबिनेट मंत्री के तौर पर मिला है।

जेपी दलाल

भिवानी के लोहारू से भाजपा विधायक जेपी दलाल ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। यह जाट समुदाय से आते हैं। जेपी दलाल पहली बार विधायक बने हैं।

बनवारी लाल

बावल से भाजपा विधायक बनवारी लाल भी कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं, उन्होंने छठे नंबर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली। बनवारी लाल पिछली सरकार में भी मंत्री थे।

राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार)

ओमप्रकाश यादव

ओमप्रकाश यादव ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। वह नारनौल से भाजपा विधायक हैं, ओमप्रकाश लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं। यह सांसद राव इंद्रजीत सिंह के करीबी माने जाते हैं। पहली बार मंत्री बन रहे हैं।

कमलेश ढांडा

भाजपा की तीन महिला विधायकों में से एक कमलेश ढांडा को राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ दिलाई है। कमलेश कलायत से भाजपा विधायक हैं। वह खट्टर सरकार में एकमात्र महिला मंत्री हैं।

अनूप धानक

अनूप धानक उकलाना विधानसभा सीट से जजपा विधायक हैं। उन्होंने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली।

संदीप सिंह

पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह ने राज्यमंत्री पद के रूप में शपथ ली। वह पिहोवा से भाजपा विधायक हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *