⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 107 शब्द|📅 17 Nov 2019
डेली संवाद, जालंधर
रैनक बाजार में आज तड़के नगर निगम की टीम ने कोहराम मचा दिया। संडे बाजार लगने से पहले ही सुबह निगम की टीम डिच लेकर पहुंच गई। निगम टीम ने यहां टिक्की वाले चौक को ढहा दिया।
भीड़ भाड़ वाले रैनक बाजार में कार्रवाई के लिए निगम टीम ने तड़के का समय चुना। जिससे वहां न तो दुकानें खुली थी, न ही कोई ग्राहक। जिससे कार्रवाई करने में कोई अड़चन नहीं आई।
नगर निगम की तहबाजारी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेनक बाजार में बरसों से लगने वाली चाट टिक्की चौक पर सभी अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस फोर्स थी।








