न्यूड सीन्स को लेकर दबाव में थीं ये एक्ट्रेस, फिर यूं किया शूट, देखें तस्वीरें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 332 शब्द|📅 21 Nov 2019

मुंबई। दुनिया भर के साथ ही साथ भारत में भी गेम ऑफ थ्रोन्स ने जबरदस्त सफलता हासिल की है और इस शो ने लोकप्रियता के नए स्तर को अचीव किया था. हाल ही में इस शो की एक्ट्रेस एमिलिया क्लार्क ने शो के फर्स्ट सीजन में दिए गए न्यूड सीन्स को लेकर बात की है।

बता दें कि क्लार्क ने ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में डेनेरियस टार्गेनियन का किरदार निभाया है. उन्होंने एक बार न्यूड सीन करने से मना कर दिया था लेकिन दबाव के बाद उन्हें ये सीन करना पड़ा था. एमिलिया ने हाल ही में बताया है- मुझसे कहा गया था कि आप या तो आप न्यूड सीन करें या फिर ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के फैंस को निराश करें. एमिलिया ने ये भी बताया कि पहले सीजन के समय न्यूड सीन करते हुए वह असहज थीं. हालांकि बाद में उन्होंने वो सीन्स किए थे।

गेम ऑफ थ्रोन्स के साथ की थी एमिलिया ने अपने करियर की शुरुआत

न्यूड सीन्स को लेकर दबाव में थीं ये एक्ट्रेस, फिर यूं किया शूट, देखें तस्वीरें

33 साल की एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें इस शो से पहले एक्टिंग का अनुभव नहीं था. उन्होंने कहा- ‘मैंने ये सीरीज शुरु की थी और फिर उन्होंने मुझे स्क्रिप्ट्स भेजी थी और मैं उन्हें पढ़ रही थी और तब मुझे अंदाजा हुआ था कि इस शो में न्यूड सीन्स भी हैं. मैं ड्रामा स्कूल से फ्रेश निकली थी और मैंने इसे एक जॉब की तरह अप्रोच किया था. मुझे लगा था कि अगर ये सीन्स स्क्रिप्ट में मौजूद हैं तो जाहिर है ये स्क्रिप्ट की डिमांड होगी और फिर मैं धीरे-धीरे आश्वस्त होने लगी थी. मुझे लगता था कि चीजें धीरे धीरे कंफर्टेबल हो जाएंगी।

बता दें कि क्लार्क ने टीवी शो गेम ऑफ थ्रोन्स की शूटिंग 23 साल की उम्र में शुरु की थी और उन्होंने एक वेबसाइट को बताया भी था कि कुछ न्यूड सीन्स उनके लिए इतने मुश्किल हो जाते थे कि वे इन सीन्स से पहले बाथरुम में रोने लग जाती थी. हालांकि क्लार्क ने कहा अब वे फिल्ममेकिंग से जुड़ी कई सारी चीजों को लेकर काफी कंफर्टेबल हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *