चलती कार में 22 साल की लड़की से रेप, हैवानियत के बाद सुनसान जगह फेंक कर आरोपी फरार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 251 शब्द|📅 25 Nov 2019

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक युवती से रेप का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद की एक युवती को नौकरी देने का झांसा देकर युवक उससे मसूरी इलाके से कार में बैठाया और दादरी लेकर पहुंचा. आरोप है कि आरोपी शख्‍स ने सुनसान जगह पर उसके साथ रेप किया।

वारादात के बाद आरोपी युवक ने उससे कार से बाहर फेंक कर फरार हो गया. पीड़ि‍ता ने पुलिस में इस बाबत शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने रेप का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

घटना दादरी कोतवाली के ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे की है. जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के मसूरी की रहने वाली 22 साल की लड़की नोएडा के कॉल सेंटर में काम करती है. पांच महीने पहले वह बुलंदशहर के जहांगीराबाद में अपनी दादी के मायके गई तो पड़ोसी युवक आशिफ से बातचीत होने लगी. आशिफ शाहबेरी में फर्नीचर का काम करता है।

युवती का आरोप है कि युवक ने नौकरी देने के बहाने अपने यहां बुलाया. उस दौरान उसने ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर चलती कार में रेप किया. पीड़िता ने दादरी कोतवाली पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दी है।

पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपितों के साथ-साथ पीड़िता की कुंडली भी खंगाल रही है. पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, युवती की शिकायत पर रेप का केस दर्ज किया गया है. जरूरी कार्रवाई की जा रही है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में लगी है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *