BREAKING: अजित पवार का डिप्टी सीएम पद से इस्तीफा, फडणवीस को लेकर भी अटकलें, मिलिए चार दिन के डिप्टी सीएम से

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 308 शब्द|📅 26 Nov 2019

मुंबई/नई दिल्ली। महाराष्ट्र के डेप्युटी सीएम के तौर पर शनिवार को शपथ लेने वाले अजित पवार ने तीन दिन के बाद ही पद से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने सीएम देवेंद्र फडणवीस को अपना इस्तीफा सौंपा है। हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसके अलावा देवेंद्र फडणवीस भी दोपहर 3:30 बजे मीडिया से बात करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि इस दौरान खुद देवेंद्र फडणवीस पद से इस्तीफे का ऐलान कर सकते हैं। बता दें कि आज सुबह से ही अजित पवार को लेकर कयास लगने लगे थे।

अजित पवार की सुप्रिया सुले के पति सदानंद से मुलाकात की खबरें थीं और तभी से कहा जा रहा था कि वह शरद पवार के खेमे में वापस लौट सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट की ओर से बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया गया है। इसके अलावा सोमवार शाम को शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने 162 विधायकों की एक होटल में परेड कराई थी। उसके बाद से ही फडणवीस के लिए बहुमत साबित करने की राह मुश्किल मानी जा रही थी।

दिल्ली में मोदी, शाह और नड्डा की मीटिंग

इस बीच देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की अटकलें इसलिए भी तेज हैं क्योंकि दिल्ली में संसद सत्र के इतर पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा के बीच भी एक मुलाकात हुई। माना जा रहा है कि इस मीटिंग में महाराष्ट्र के हालात को लेकर बात हुई।

एनसीपी ने राज्यपाल से की थोराट को प्रोटेम स्पीकर बनाने की मांग

इस बीच सुप्रीम कोर्ट की ओर से फ्लोर टेस्ट के आदेश के बाद से उत्साहित विपक्षी खेमे ने राज्यपाल से कांग्रेस के सीनियर विधायक बालासाहेब थोराट को प्रोटेम स्पीकर बनाने की मांग की है। एनसीपी के नेता जयंत पाटील ने कहा कि हमने वरिष्ठता के आधार पर गवर्नर से बालासाहेब थोराट को प्रोटेम स्पीकर बनाने की मांग की है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *