45 हजार का बंगला किराए पर लेकर चला रहे थे सेक्स रैकेट, प्रतिष्ठित युनिवर्सिटी की छात्राएं भी शामिल, हवाई जहाज से भेजी जाती थीं कालगर्ल, कनाडा तक होती थी सप्लाई

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 414 शब्द|📅 26 Nov 2019

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में नजीराबाद पुलिस ने लाजपत नगर के एक बंगले पर छापेमारी करके सेक्स रैकेट का खुलासा किया। पुलिस ने मौके से संचालिका समेत पांच लड़कियां और एक युवक को गिरफ्तार किया। सोशल साइट्स की मदद से लड़कियों का सौदा और ऑनलाइन पेमेंट के बाद बताए गए पते पर कॉलगर्ल सप्लाई की जा रही थीं। इऩका नेटवर्क कनाडा तक फैला था।

नजीराबाद थाना प्रभारी मनोज रघुवंशी ने बताया कि काफी दिनों से लाजपत नगर निवासी सुजैन सचान के मकान में सेक्स रैकेट की सूचना मिल रही थी। चौकी इंचार्ज को ग्राहक बनाकर बंगले पर भेजा था। डील फाइनल होने और सटीक रेकी के बाद रविवार रात मकान में छापेमारी करके संचालिका बरखा मिश्रा उर्फ लवली चक्रवर्ती समेत पांच कॉलगर्ल और एक ग्राहक को दबोच लिया।

जांच में पता चला कि शहर की यह चर्चित सेक्स रैकेट संचालिका मूलरूप से मुंबई की निवासी है। इसके साथ ही बंगले से गाजियाबाद, हरियाणा, नई दिल्ली, कर्नलगंज निवासी चार लड़कियां और ग्राहक आजाद पार्क चकेरी निवासी सलमान को दबोच लिया। जांच में पता चला कि संचालिका इससे पूर्व फीलखाना थानाक्षेत्र के एक फ्लैट में अखबार का दफ्तर का झांसा देकर सेक्स रैकेट चलाते पकड़ी गई थी। सीओ नजीराबाद गीतांजलि ने बताया कि गैंग की लड़कियां फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया पर लोगों से दोस्ती के बाद उन्हें फंसाने के बाद ब्लैकमेलिंग भी करती थीं। लड़कों से दोस्ती फिर उनका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करके लाखों रुपए की उगाही भी की थी।

13 जगह सक्रिय था सेक्स रैकेट

समय के साथ कॉलगर्ल और संचालिका ने भी खुद को अपडेट कर लिया है। संचालिका के मोबाइल में फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम समेत 13 सोशल साइट्स पर सक्रिय था। संचालिका के व्हाट्सएप स्टेटस पर कई कॉल गर्ल का फोटो लगा था। साथ ही डीपी पर भी बदल-बदल कर कॉलगर्ल का फोटो लगाया जाता था।

कनाडा तक सप्लाई

जांच में सामने आया है कि इस रैकेट का नेटवर्क दिल्ली और कई राज्यों समेत कनाडा तक फैला है। कॉलेज गर्ल से लेकर हर उम्र की लड़कियां सप्लाई की जा रही थीं। इसमें दिल्ली के एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी की छात्रा भी गिरफ्तार हुई है। सभी फ्लाइट से एक शहर से दूसरे शहर जाती थीं।

45 हजार बंगले का रेंट

जांच में सामने आया कि सेक्स रैकेट संचालिका ने 45 हजार रुपए महीने के किराए पर लाजपत नगर जैसे पॉश इलाके में बंगला लिया था। बंगला ऐसी जगह था कि कोई भी शक नहीं कर सकता पर मोहल्ले के लोगों ने लड़कियों का आने-जाने पर संदेह होने के बाद शिकायत की।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *