डिप्स नूरमहल में ग्रैड पेरैंट्स डे आयोजित, छात्रों के दादा-दादी, नाना-नानी विशेष रूप से पहुंचे 

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
डिप्स स्कूल नूरमहल में अपने घर के बजुर्गो को खास आहसास करवाने तथा उनके प्रति अपना आदर, सम्मान तथा प्यार प्रकट करने हेतु स्कूल परिसर में ग्रैंड पेरैंट्स डे आयोजित किया गया। जिसमें प्री-विंग के सभी विद्यार्थियों के दादा-दादी, नाना-नानी को विशेष रूप से आमंक्षित किया गया।

उनके स्वागत स्वरूप विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न डांस प्रस्तुत किए गए। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने दादा-दादी के स्कूल आगमन पर उन्हें स्वयं बनाए कार्ड देकर अपने प्यार को प्रदर्शित किया। उन्हें खास अहसास करवाने के लिए एक लघु नाटिका प्रस्तुत की जिसमें दिखाया गया कि बड़े हर घर की धरोहर होते हैं जो अपने नई पीढ़ी को अच्छे संस्कारों से जोड़ते हुए सभ्य नागरिक बनाते हैं।

विद्यार्थियों ने मंच पर अपने बड़ों के साथ डांस कर उन्हें उनका बचपन याद करवा दिया। इस दौरान बच्चों तथा बड़ों ने मिलकर विभिन्न खेलों में भाग लिया तथा उन्हें जीता। इस दौरान सभी बजुर्गो ने अपने विचारों को एक दूसरे के साथ साझा किया। इस सम्पूर्ण गतिविधि का नेतृत्व स्कूल की प्रिंसीपल पूनम शर्मा ने किया। गतिविधि में प्री-विंग के सभी विद्यार्थियों गतिविधि में भाग लेने पर अपने बजुर्गो द्वारा पुरस्कृत करवाया गया।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *