उद्धव ठाकरे ने पास किया फ्लोर टेस्ट, 4 विधायकों ने नहीं की वोटिंग, भाजपा का वाकआउट

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार ने विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया है। सरकार के पक्ष में 169 विधायकों ने अपना वोट दिया है। जानकारी के अनुसार इस दौरान 4 विधायक तटस्थ रहें, जिसमें एक MNS, दो AIMIM और एक CPIM के विधायक हैं। यानी की ये सभी विधायक मतदान से दूर रहें। बता दें कि जिस वक्त ठाकरे सरकार का बहुमत परिक्षण जारी था तब आदित्य ठाकरे ने अपना नाम आदित्य रश्मि उद्धव ठाकरे लिया।

सदन की कार्यवाही हंगामे के साथ शुरु हुई । भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने सत्र में नियम उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा का सत्र बिना वंदे मातरम के शुरू किया गया, ये सदन के नियमों का उल्लंघन है। वहीं, प्रोटेम स्पीकर दिलीप पाटिल ने कहा कि गर्वनर ने इस सत्र की इजाजत दी है और नियमों के अनुसार ही सत्र शुरु किया गया है।

भाजपा सदस्यों ने किया सदन से वॉकआउट

इसी बीच भाजपा सदस्यों ने सदन से वॉकआउट कर दिया है और सदम के बाहर जमकर नारेबाजी की। देवेंद्र फडणवीस ने सदन से बाहर आकर कहा कि ये सत्र असंवैधानिक और अवैध है। प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति भी असंवैधानिक थी।

सददन शुरु होने के साथ ही उद्धव ठाकरे ने अपने मंत्रियों का सदन में सबका परिचय करवाया। वहीं, प्रोटेम स्पीकर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक, इसका लाइव टेलीकास्ट किया जा रहा है इसलिए आप अपने विधायकों को शांत करवाएं।

प्रोटेम स्पीकर बदले जाने का उठाया गया मुद्दा

विपक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस ने प्रोटेम स्पीकर के बदले जाना का मुद्दा उठाया है। उन्होंने सवाल करते हुए पूछा कि प्रोटेम स्पीकर को बदलने की क्या जरुरत थी। साथ ही फडणवीस ने कहा कि बिना प्रोटेम स्पीकर के मंत्रियों का शपथ ग्रहण कैसे हो सकता हैं।

तीनों दलों ने विधायकों को जारी किया व्हिप

इससे पहले शिवसेना और एनसीपी ने अपने विधायकों को व्हिप जारी करते हुए आज विधानसभा में उपस्थित रहने का निर्देश दिया था। कांग्रेस ने भी अपनी विधायकों को तीन लाइनों की व्हिप जारी की है। महाविकास आघाड़ी (कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना) के बहुमत परीक्षण से पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी महाराष्ट्र के विधानभवन पहुंचे।

गवर्नर ने दिया था 3 दिसंबर तक का समय

उद्धव ठाकरे को पहले गवर्नर ने 3 दिसंबर तक बहुमत साबित करना का समय दिया गया था। लेकिन, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से ही जल्द से जल्द साबित करना चाहते हैं। कहा जा रहा है ठाकरे जल्दी कैबिनेट विस्तार करना चाहते हैं। बहुमत परीक्षण से पहले महा विकास अघाड़ी ने भाजपा के कालिदास कोलंबकर को प्रोटेम स्पीकर से हटा दिया गया है और एनसीपी के दिलीप वलसे पाटिल को नया प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। महाराष्ट्र में हुए सियासी घमासान के बाद मंगलवार को महा विकास अघाड़ी ने मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में 162 विधायकों के समर्थन का दावा किया था।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *