पंजाब कांग्रेस को तोड़ने में जुटी AAP, नवजोत सिद्धू समेत कैप्टन से नाराज 40 MLA के सामने रखी ये शर्तें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बड़ी सियासी चाल चली है। अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने सत्ताधारी कांग्रेस के करीब 40 नाराज विधायकों और नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब में उनके साथ मिलकर सरकार बनाने की अपील की है। पंजाब में आम आदमी पार्टी के 19 विधायक हैं।

आम आदमी पार्टी के पंजाब के को-प्रेसिडेंट और विधायक अमन अरोड़ा ने एक बयान जारी कर ये अपील की है। उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस के कई विधायक पार्टी से नाराज़ चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि फोन टैपिंग और सरकार में बात ना सुने जाने से कांग्रेस के 4 विधायक नाराज़ हैं।

इन सबने दावा किया है कि कांग्रेस के 40 ऐसे विधायक हैं जो कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और पार्टी से नाराज हैं। इसलिए हम चाहते हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू, आम आदमी पार्टी के 19 और कांग्रेस के 40 विधायकों के साथ एक मंच आ जाएं। अमन अरोड़ा का कहना है कि आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर ये तमाम नाराज विधायक पंजाब में नई सरकार बनाकर जनता से किए गए अपने वादों को पूरा कर सकते हैं।

बता दें कि पिछले दिनों कांग्रेस के चार विधायकों ने आरोप लगाया था कि पंजाब पुलिस उनके फोन कॉल्स को टैप कर रही है। ये चारों नाराज विधायक मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के जिला पटियाला के विधानसभा क्षेत्रों से ही हैं। ये हैं हरदयाल सिंह कंबोज, मदन लाल जलालपुर, निर्मल सिंह शुत्राना और काका राजिंदर सिंह।

पंजाब विधानसभा की मौजूदा तस्वीर

  • कुल सीटें-117
  • कांग्रेस-80
  • आप- 19
  • शिरोमणि अकाली दल-14
  • बीजेपी- 2
  • लोक इंसाफ पार्टी-2

कैप्टन के खिलाफ गुस्सा

ये सारे विधायक आरोप लगा रहे है कि अफसरशाही विधायकों पर हावी है और अफसर उनकी एक नहीं सुन रहे. इन चारों विधायकों ने ये कहकर पंजाब की राजनीति को गरमा दिया कि उनकी तरह ही करीब 40 और कांग्रेस के विधायक कैप्टन से नाराज़ चल रहे हैं. विधायक ने दावा किया है कि ये सब एकजुट हो रहे हैं।

कांग्रेस के 40 विधायकों की नाराजगी की बात सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी ने पंजाब में ये नया राजनीतिक समीकरण बनाने की कोशिश की है. आप ने कांग्रेस के नाराज 40 विधायकों और नवजोत सिंह सिद्धू को आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनाने का फार्मूला पेश किया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *