CM अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिद्धू को दी नसीहत, कहा – इमरान से मिलें तो रहें सावधान, नहीं तो होगा घातक

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा- करतारपुर गलियारे संबंधी पाकिस्तान के मंत्री के खुलासे ने पड़ोसी देश के नापाक मनसूबों से पर्दा उठाया। पाकिस्तान को भारत के विरुद्ध किसी तरह की कार्यवाही से सावधान किया, यदि कोई कदम उठाया तो मुंह तोड़ जवाब देगा भारत।

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज कहा कि पाकिस्तान के रेलवे मंत्री की तरफ से करतारपुर गलियारा खोलने के पीछे वहाँ के सेना प्रमुख जनरल कामर जावेद बाजवा के दिमाग़ की खोज होने के किये खुलासे ने इस कदम के पीछे पाकिस्तान के नापाक मनूसबों से पर्दा उठा दिया है।

पाकिस्तान के मंत्री के इस खुलासे पर गंभीर चिंता ज़ाहिर करते हुये मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर अपने स्टैंड की पुष्टि करते हुये कहा कि राशिद ने इस गलियारे के पीछे पाकिस्तान के इरादों को पूरी तरह नंगा करके रख दिया है जबकि भारत को उम्मीद थी कि यह सेतु दोनों देशों के दरमियान शान्ति के सेतु के तौर पर उभरेगा।

मुख्यमंत्री ने राशिद की टिप्पणी का भी सख्त नोटिस लिया कि ‘‘यह गलियारा भारत को ठेस पहुंचाएगा और करतारपुर गलियारे के द्वारा जनरल बाजवा द्वारा दिया ज़ख्म हमेशा चुभता रहेगा।’’ इसको भारत की सुरक्षा और अखंडता के विरुद्ध खुलेआम और स्पष्ट ख़तरा बताते हुये कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि पड़ोसी देश किसी तरह की गलतफहमी पैदा करने का यत्न न करे।

गलियारे के खुलने के धन्यवाद को कमज़ोरी समझने की भूल न करे पाक

मुख्यमंत्री ने ताड़ते हुये कहा कि ‘‘गलियारे के खुलने से हमारे तरफ से किये गये धन्यवाद को कमज़ोरी समझने की भूल न करो।’’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा सरहद और लोगों पर हमला करने की किसी भी कोशिश का भारत मुँह तोड़ जवाब देगा। उन्होंने कहा कि भारत किसी भी कीमत पर उसके विरुद्ध पाकिस्तान की घातक कोशिशों को पूरा नहीं होने देगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा जाने वाले ऐसे किसी भी यत्न का ऐसा बदला लिया जायेगा कि वह बच भी नहीं सकेंगे।

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने याद किया कि वह हमेशा यही कहते आए हैं कि एक सिख होने के नाते करतारपुर गलियारा खुलने की उनको बहुत ख़ुशी हुई है जिससे भारतीय श्रद्धालु ऐतिहासिक गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन कर सकते हैं परन्तु साथ ही इससे हमारे देश को पेश खतरे को नजरअन्दाज नहीं किया जा सकता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने इस मसले पर बार-बार सावधानी बरतने पर ज़ोर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस गलियारे के द्वारा पाकिस्तान द्वारा सिखों का दिल जीतने की कोशिशें की जा रही हैं जिससे आई.एस.आई. की शह प्राप्त रिफरैंडम-2020 के एजंडे को आगे बढ़ाया जा सके।

यह कैसे संभव है कि गलियारा के फ़ैसले के पीछे बाजवा नहीं था

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न तथ्यों से यह पूरी तरह स्पष्ट हो चुका है और ख़ास तौर पर यह कि बाजवा ने इमरान ख़ान के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू से गलियारा के निर्माण संबंधी पाकिस्तान के फ़ैसले का खुलासा किया था। इस संबंधी लम्बे समय पहले किये जि़क्र को याद करते हुये कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा,‘‘इमरान ने तो उस समय पर पदभार भी नहीं संभाला था, फिर भी सेना प्रमुख ने इस संबंधी सिद्धू से बात की। यह कैसे संभव है कि गलियारा के फ़ैसले के पीछे बाजवा नहीं था।’’

पाकिस्तान के मंत्री द्वारा किये गये खुलासे का जि़क्र करते हुये कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने श्री सिद्धू को भी अपील की कि वह इमरान ख़ान सरकार के साथ पेश आने मौका और ज्य़ादा सावधानी बरतें और पाक प्रधानमंत्री के साथ अपनी निजी दोस्ती का किसी भी ढंग से अपने फ़ैसले पर प्रभाव न पडऩे देें क्योंकि यह भारत के हितों के लिए घातक सिद्ध हो सकता है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *