सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले- हमारी नागरिकता BJP तय नहीं करेगी, मैं नहीं भरूंगा NPR फॉर्म

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ। देश में इन दिनों नागरिकता संशोधन कानून (CAA), राष्ट्रीय नागरिकता संशोधन (NRC) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) को लेकर बवाल मचा हुआ है. वहीं समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एनपीआर के मुद्दे पर बीजेपी पर निशाना साधा है।

अखिलेश यादव ने कहा है कि हम एनपीआर का फॉर्म नहीं भरेंगे. ये बीजेपी वाले तय नहीं कर सकते हैं कि हम भारतीय हैं या नहीं. अखिलेश यादव ने कहा है कि एनपीआर नहीं रोजगार चाहिए. विशेषज्ञों का कहना है कि अर्थव्यवस्था आईसीयू में पहुंच गई है।

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार जनता से घबरा रही है. ये लोग सच्चाई जनता तक नही पहुंचने देना चाहते. हमें एनपीआर नहीं रोजगार चाहिए. अन्याय इतना बढ़ गया है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तक नहीं दे रहे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि अर्थव्यवस्था आईसीयू में पहुंच गई है।

प्रदर्शनकारियों को लेकर सपा प्रमुख ने कहा कि निर्दोष लोगों की जान गई है समाजवादी पार्टी उनकी मदद करेगी. अखिलेश यादव ने पार्टी के यूथ कार्यकर्ताओं की मीटिंग में कहा कि हम NRC का फॉर्म ही नहीं भरेंगे. हम NPR का फॉर्म नहीं भरेंगे. महात्मा गांधी ने अपने पहले आंदोलन में कागजात जला दिया था. हम भी ऐसा ही करेंगे।

https://youtu.be/9JUzNtt8Vms



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *