हरियाणा के CM खट्टर ने पंजाब की धरती से पाकिस्तान को ललकारा, कहा- ननकाना साहिब पर पथराव कायराना हरकत, CAA तो लागू ही होगा

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर केंद्र सरकार द्वारा देश में नागरिकता संशोधन कानून (सी.ए.ए.) लागू करने के बाद आज जालंधर शहर में जन जागरण अभियान की शुरुआत करने के लिए पहुंचे। उन्होंने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में लोगों के घर-घर जाकर और उनसे मिलकर इस कानून के बारे विस्तार से बताया।

मनोहर लाल खट्टर ने इस कानून के बारे में राय जानी वहां पर लोगों ने भी केंद्र सरकार द्वारा इस कानून को लागू करने का स्वागत किया। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। डोर टू डोर जन जागरण अभियान तहत मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर के निवास स्थान पर जाकर उनके पूरे परिवार से मिलकर कानून के बारे में बातचीत की।

इसके बाद खट्टर होटल रेड पेटल में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के शिकार हुए विभिन्न धर्मों के लोग जोकि जालंधर में शरण लिए हुए थे, उनसे मिलने पहुंचे। वहां पर मौजूद उन सभी लोगों ने सी.ए.ए कानून को भारत देश में लागू करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद किया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को उन लोगों ने बताया कि उनको किस तरह पड़ोसी देशों में धार्मिक सामाजिक और मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ रहा था। उसका वह शब्दों में बयान नहीं कर सकते कि उनको किस तरह हर पल खौफ के माहौल में वहां पर रहने के लिए मजबूर किया जाता था। अगर उनके यहां किसी रिश्तेदार की मौत भी हो जाती थी तो उनको वहां पर संस्कार करने तक की अनुमति नहीं थी। उनको वहां पर धार्मिक पाबंदियों के तहत अपने परिजनों के पार्थिव शरीर को दफनाना पड़ता था।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आए हुए सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि की नागरिक संशोधन कानून किसी भी धर्म के लोगों की नागरिकता छीनने वाला नहीं बल्कि नागरिकता देने वाला कानून है। उन्होंने कहा कि सी.ए.ए के खिलाफ कांग्रेसियों एवं अन्य विपक्षी दलों के बयानों पर मुस्लिम समुदाय के लोग हिंसक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, ऐसे में कांग्रेसी और प्रदर्शन करने वाले अन्य लोग इस कानून को अगर ध्यान से पढ़ें तो उनको पता चलेगा कि इसमें किसी का भी कोई नुकसान होने वाला नहीं।

खट्टर ने कहा कि यह नागरिक संशोधन अधिनियम कानून को सभी प्रदेशों को हर हाल में लागू करना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जालंधर में विस्थापितों को जालंधर में ही नागरिकता दिलवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने विरोध कर रहे सभी लोगों से भी शांति की अपील करते हुए कहा कि इस कानून में दशकों पहले से भारत में रह रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों की नागरिकता को कोई खतरा नहीं।

उन्होंने प्रेस वार्ता सम्मेलन में कहा कि ननकाना साहिब की घटना ने यह साबित कर दिया है कि सी ए ए कानून क्यों जरूरी था। उन्होंने कहा कि इस घटना से यह साबित हो चुका है कि हमारे पड़ोसी देशों में जो जैन, पारसी, ईसाई, सिख, हिंदू, एवं बौद्ध, धर्म के लोग जो वहां पर अल्पसंख्यक है उनको धार्मिक एवं सामाजिक उत्पीड़न का शिकार होना पड़ रहा है और यह कानून उनके लिए बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि इस घटना से स्पष्ट है कि पाक सरकार वहां पर बसे सिखों व अल्पसंख्यकों को पाकिस्तान से बाहर निकालने में लगी हुई है। उन्होंने बताया कि आज पड़ोसी देश पाकिस्तान में वहां रह रहे अल्पसंख्यक लोगों को अपने धार्मिक रीति रिवाज करने की छूट तक नहीं है, जिससे वह वहां पर खौफ की जिंदगी जी रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज पड़ोसी देशों में जो अल्पसंख्यक थे उन लोगों की जन संख्या मैं बहुत तेजी से कमी हो रही है, क्योंकि या तो वह लोग सामाजिक और धार्मिक उत्पीड़न का शिकार होकर वहां पर धर्म परिवर्तन करने पर मजबूर किया जा रहा है या फिर वह अन्य देशों में शरण लेने के लिए मजबूर हो गए हैं।

इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, पूर्व विधायक कृष्णदेव भंडारी, मनोरंजन कालिया, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सनी शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्पोर्ट्स सेल मनीष विज, विनोद शर्मा, सुभाष सूद, शिव दयाल चुग, अशोक गांधी, अरुण बजाज, ,अमरजीत सिंह अमरी, राजीव ढींगरा, राजू मागो, प्रवीण हांडा, वनीत धीर, अश्विनी गर्ग ,मिंटा कोछड़, किशन लाल शर्मा थे।

सुदेश भगत, दविंदर कालिया राजन शर्मा संजीव शर्मा मनी, अमित भाटिया,अर्जुन खुराना, हरविंदर सिंह गोरा, डॉ पवन वशिष्ठ, राजेंद्र शर्मा, डॉ वनीत शर्मा, राजेश जैन, सौरभ सेठ, अमित लुधरा, रितेश नीहग, दविंद्र भारद्वाज, अमरजीत सिंह गोल्डी,नरेश दीवान, तजिंदर वालिया, नरेश शर्मा, पुनीत चड्ढा, मनजीत पांडे, हरजिंदर सिंह बाबू अरोड़ा, जय कल्याण, वरुण नागपाल, पंकज कालिया,चंदन भनोट, सूर्य मिश्रा, विश्व महेंद्रु, हितेश सयाल, अरविंद राव, राजेश कुमार आरके, निष्पक्ष सरीन, अशोक सरीन, गौरव जोशी, मनीष ठाकुर, आयुष अग्रवाल, यजीत हुरिया, रॉक्सी उप्पल भी हाजिर थे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *