जनता एकता दल ने 50 परिवारों में वितरित किये राशन, चेयरमैन दीनानाथ बोले- निस्वार्थ सेवा करना ही हमारा मकसद

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सामाजिक सोसाइटी जनता एकता दल (रजि.) भारत नगर के चेयरमैन दीनानाथ ने बताया कि पहला वार्षिक राशन वितरण समारोह में 50 से ज्यादा परिवारों में राशन वितरण किया गया।

चेयरमैन दीनानाथ ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक राजेंद्र बेरी वह महिला थाना प्रभारी आशा रानी उपस्थित हुए। जिसमें आए हुए मेहमानों को जनता एकता दल के सदस्यों ने स्वागत किया। चेयरमैन दीनानाथ ने बताया कि जनता एकता दल लगातार सामाजिक सरोकार वाले कार्यों को आगे बढ़ा रहा है।

चेयरमैन दीनानाथ ने बताया कि भारत नगर के पहला वार्षिक राशन वितरण समारोह है। उनकी सोसाइटी राशन वितरण के साथ साथ कई अन्य सामाजिक और धार्मिक कार्य करती है। इसमें भारत नगर के लोगों के साथ साथ सोसायटी के सदस्य बढ़ चढ़ कर सहयोग प्रदान करते हैं।

चेयरमैन दीनानाथ ने बताया कि जरूरतमंद लोगों की निस्वार्थ सेवा उनकी सोसायटी का मकसद है। आज करीब 50 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण किया गया। इस अवसर पर अखिलेंद्र सिंह, बीपी गुप्ता, कविता धवन, रवि शर्मा, विनोद कुमार, नवीन, ओमकार गुप्ता, संतोष पांडे, संतोष ठाकुर, नीलम सलवान, जसविंदर कौर बाजवा, अशोक सभरवाल, मुन्ना यादव, कमलेश सिंह, राजू सिंह, नरेश वर्मा, शैलेंद्र सिंह अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *