उत्तराखंड में 13 नए पर्यटन स्थल होंगे डेवलेप, सैलानियों को सरकार देगी बड़ी सुविधाएं, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Uttarakhand
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

देहरादून। उत्तराखंड में नए पर्यटन स्थलों को तलाशने की मुहिम को आगे बढ़ाने में त्रिवेंद्र सरकार को अहम सफलता हाथ लगी है। इस परियोजना के लिए उत्तराखंड को 1200 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद देने के लिए शंघाई स्थित न्यू डेवलपमेंट बैंक सहमत हो गया है। केंद्र सरकार ने भी लोन के लिए राज्य के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी है।

राज्य सरकार ने उत्तराखंड के मौजूदा पर्यटन स्थलों से इतर नए शहर विकसित करने के लिए ‘13 डिस्ट्रिक्ट-13 डेस्टिनेशन’ योजना का खाका बुना है। इसके तहत हरेक जिले में एक-एक नए पर्यटन स्थल का विकास होना है। इस पूरे प्रोजेक्ट पर भारी-भरकम खर्च भी आना तय है। लोन के लिए शंघाई स्थित न्यू डेवलपमेंट बैंक के सहमत हो जाने पर उत्तराखंड सरकार जल्द ही इस पर औपचारिक करार करेगी। इसके बाद पूरी परियोजना पर जमीनी काम शुरू हो सकेगा। सभी जगह 13 नए स्थल पहले ही चयनित किए जा चुके हैं।

नए साल पर उम्मीद

चिन्यालीसौड़ और गौचर हेली सेवा इसी महीने बुधवार को दून में उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे सूचना एवं नागरिक उड्डयन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि देहरादून से चिन्यालीसौड़ और गौचर के बीच हेलीकॉप्टर सेवा इसी माह शुरू होने की उम्मीद है। दोनों जगह हवाई पट्टियों पर जरूरी सुविधाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

श्रीनगर-पाबौ में हवाई पट्टी पर विचार

सचिव जावलकर ने यह भी बताया कि सरकार को चौखुटिया, श्रीनगर, पाबौ में नई हवाई पट्टी विकसित करने के प्रस्ताव भी मिले हैं। इन पर विचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि पंतनगर हवाई अड्डे के विस्तार के भी कई विकल्पों पर काम जारी है। चूकि, यहां हवाई पट्टी के विस्तार की बहुत अधिक संभावनाएं नहीं हैं, इसलिए प्राप्त सभी प्रस्तावों पर विचार हो रहा है।

नए पर्यटन स्थल विकसित करने को बजट का इंतजाम जरूरी है। उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए नई हवाई पट्टियों के विकास पर जोर दिया जा रहा है। इससे हवाई सम्पर्क सुधरेगा और इसका फायदा पर्यटन के रूप में मिलेगा।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *