जालंधर के 13 मंडलों में भाजपा ने नियुक्त किए पदाधिकारी, जिम्मेदारी तय, करेंगे ये कार्य, पढ़ें

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
  • सीएए कानून 2019 को लेकर चलाई जा रही जन जागरण अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी ने किया कार्यशाला का आयोजन।
  • सी.ए.ए कानून को लेकर विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़कर और डटकर काम कर रहा होगा : राकेश राठौर

जालंधर। भारतीय जनता पार्टी जालंधर के अध्यक्ष रमन पब्बी की अध्यक्षता में सी.ए.ए कानून 2019 के अंतर्गत 5 जनवरी से लेकर 15 जनवरी तक चल रहे जन जागरण अभियान के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन स्थानीय पार्टी कार्यालय सर्कुलर रोड नजदीक (शीतला माता) मंदिर में किया गया।

जिस में मुख्य रुप से उपस्थित भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र भगत, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सनी शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्पोर्ट्स सेल मनीष विज एवं पूर्व चेयरमैन सीवरेज बोर्ड विनोद शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष सूद उपस्थित हुए।

विपक्ष वोट बैंक की राजनीति करता है

इस कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के सभी 13 मंडलों में से चार चार पदाधिकारियों की नियुक्ति कर इस जन जागरण अभियान के अंतर्गत उन्हें अपने-अपने मंडलों में विभिन्न कार्यक्रम सौंपे गए। इस कार्यशाला में आए हुए सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर ने कहा कि इस कानून को लेकर विपक्ष व अन्य राजनीतिक पार्टियों द्वारा अपने-अपने वोट बैंकों के बचाव की खातिर लोगों में तरह-तरह की भ्रांतियां फैलाई जा रही है जोकि बहुत ही दुखद घटना है। जिससे कि हमारे देश के युवा को इस कानून के बारे में भ्रमित कर इस कानून के खिलाफ उनको भड़काया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह कानून आज हमारे देश के लिए बहुत ही जरूरी कानून बन चुका है और यह कानून आज कोई नया कानून नहीं है यह 1955 में जो कानून बना था उस कानून के तहत इसमें संशोधन किया गया है। इस जन जागरण अभियान के तहत आए हुए सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर उनको 5 जनवरी से लेकर 15 जनवरी तक चलाए जाने वाले संपर्क अभियान की सूची भी बताई गई।

हस्ताक्षर अभियान चलाएगा भाजयुमो

जिसमें युवा मोर्चा की तरफ से स्कूलों और कॉलेजों के बाहर हस्ताक्षर अभियान चलाना। जालंधर शहरी के 13 मंडलों की तरफ से अपने-अपने मंडलों में मोटर साइकल रैली निकालकर जन जागरण अभियान के तहत लोगों को जागरूक करना।जिला स्तर पर मोटरसाइकिल रैली का आयोजन। जिला स्तर पर बुद्धिजीवियों की बैठक का आयोजन। एससी मोर्चा की तरफ से बस्तियों में जाकर डोर टू डोर कर इस कानून के तहत लोगों को जागरूक करना।

जिला स्तर पर डीसी को ज्ञापन सौंपना और भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी की ओर से आगे भी इस जन जागरण अभियान के अंतर्गत सी.ए.ए कानून के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए और भी बहुत सारे कार्यक्रम किए जाएंगे। उन्होंने जालंधर शहरी के सभी मंडलों मोर्चा सेल एवं जिला के सभी पदाधिकारियों की अलग-अलग प्रोग्रामों में भागीदारी को तय कर इस प्रोग्राम को पूरी तरह सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए।

ये उपस्थित रहे

इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित जिला महामंत्री राजू मागो,राजीव ढींगरा,प्रवीण हांडा,अनु शर्मा, अमित सिंह संधा,राजन शर्मा, जी.के सोनी, संजीव शर्मा मनी, अमित भाटिया, रंजीत आर्य, हितेश सआल, राजेश कुमार आरके, अरविंद राव, पीयूष भगत, जोगिंदर बहल, गुरदीप सिंह विरदी, महेंद्र पाल, रजिंदर शर्मा, सुनील कुकरेती, जे के सिंह, हरजीत सिंह संधू,तजिंदर वालिया, रजिंदर गोसाई, राजेश कपूर, अमित लुधरा, रमेश महाजन, सौरभ सेठ, विकास शर्मा, राकेश अरोड़ा, नितिन शर्मा, रितेश निहंग, विश्व महेंद्रु, राजेंद्र रूबी, मंगलदास, नवजोत सिंह, नितिन गुलाटी, दिनेश मल्होत्रा, मनजीत पांडे, ठाकुर दास, हरजिंदर सिंह बाबू अरोड़ा, नितिन बहरोल, वरुण नागपाल, अजमेर सिंह बादल ओम प्रकाश भगत अमरजीत सिंह राही व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *