पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को नहीं छोड़ रहा है सरकारी बंगले का ‘भूत’, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बंगले खाली करवाने वाले बयान पर उत्तर प्रदेश की सरकार ने दो पन्नों का प्रेस नोट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि सरकार ने अखिलेश का बंगला माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर खाली करवाया गया था।

वर्ष 2018 में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद उत्तर प्रदेश ही नहीं देश के सभी जगहों पर पूर्व मुख्यमंत्रियों के सरकारी बंगले खाली करवाए गए थे। यह आदेश न तो केंद्र सरकार का था और न ही राज्य सरकार का। उत्तर प्रदेश सरकार माननीय सुप्रीमकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए पूर्व मुख्यमंत्रियों द्वारा काबिज सरकार भवनों और बंगलों को खाली करवाया था।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए जब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बंगला खाली करवाया, तो इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकारी बंगले और संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचाया था।

अखिलेश पर टोटी चुराने का लगा था आरोप

अखिलेश यादव ने बंगले में तोड़फोड़ और क्षतिग्रस्त करने के बाद ही बंगले को संपत्ति विभाग को सौंपा। यही नहीं मामले में तत्कालीन राज्यपाल श्री राम नाईक ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखकर इस मामले को गंभीर माना और जांच के लिए कहा था।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *