12 साल के बच्‍चे ने ‘निकाह’ पढ़ाकर अनोखा रिकॉर्ड बनाया है, सोशल मीडिया में जमकर हो रही है चर्चा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक 12 साल के अब्दुल हई रशीद फरंगी महली ने सबसे कम उम्र में ‘निकाह’ पढ़ाकर कर अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। इस अनोखे रिकॉर्ड की चर्चा हरतरफ हो रही है। अब्दुल हई रशीद सुन्नी धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली का बेटा है।

दरअसल, शनिवार शाम एक परिवार में निकाह था और उनको अपने बेटे का निकाह ईदगाह के इमाम और शहर काजी मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली से पढ़वाना था। इसके लिए सारी तैयारी भी कर ली गई थी। तय वक्त पर दोनों परिवार के लोग ईदगाह की मस्जिद में निकाह के लिये पहुंच भी गए। लेकिन लोगों को आश्चर्य तब हुआ जब निकाह पढ़ाने के लिए मौलाना खालिद रशीद ने अपने 12 साल के बेटे अब्दुल हई रशीद फरंगी महली को आगे किया।

अब्दुल हई ला मार्टिनियर कॉलेज में कक्षा 5वीं के छात्र हैं

दूल्हा और दुल्हन के परिवार के सदस्यों को डर भी था कि कहीं इतना छोटा बच्चा कोई गलती न कर दें, लेकिन अब्दुल हई ने न सिर्फ बेहतरीन तरीके से निकाह पढ़ाकर सभी को अवाक कर दिया। अब्दुल हई रशीद फरंगी महली ने ईदगाह की मस्जिद में अपना पहला निकाह कामिल उमर जिलानी और अलीना मिर्जा का पढ़ाया। अब्दुल हई जितनी दीनी तालीम में रुची रखतें हैं, उतनी ही दुनियाबी तालीम में भी वो प्रतिभाशाली छात्र हैं। बता दें, अब्दुल हई राजधानी के ही ला मार्टिनियर कॉलेज में कक्षा 5वीं के छात्र हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *