Tips to Manage Low BP: लो ब्लड प्रेशर से हो सकते हैं गंभीर नुकसान, जाने कैसे करें इसे कंट्रोल?

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Tips to Manage Low BP: खून कितने दबाव के साथ आपकी आर्टरीज को पुश कर रहा है, उसे ब्लड प्रेशर कहा जाता है। यह दिनभर एक जैसा नहीं रहता। एक्सरसाइज करते समय, सोते समय, खाते समय ब्लड प्रेशर आपकी एक्टिविटी के मुताबिक बदलता रहता है।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

इसके अलावा, लाइफस्टाइल और डाइट की वजह से भी ब्लड प्रेशर में बदलाव होता है। ऐसे में अक्सर हम हाई ब्लड प्रेशर की समस्या के बारे में बात करते हैं, लेकिन लो ब्लड प्रेशर (Low Blood Pressure) भी उतना ही खतरनाक है और वक्त पर इसे कंट्रोल न किया जाए, तो जान भी जा सकती है।

क्या है लो ब्लड प्रेशर?

लो ब्लड प्रेशर (Low Blood Pressure) को हाइपोटेंशन (Hypotension) भी कहा जाता है। क्लीवलैंड क्लीनिक के मुताबिक यह कंडिशन तब होती है, जब ब्लड प्रेशर 90/60 mm Hg से कम हो जाता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे खराब लाइफस्टाइल, कोई बीमारी, किसी दवा का साइड इफेक्ट आदि।

आमतौर पर, लो ब्लड प्रेशर होने के कोई लक्षण नजर नहीं आते, लेकिन बीपी ज्यादा कम होने पर कई बार चक्कर आने, बेहोश होने जैसे कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं। ऐसे में लो ब्लड प्रेशर के लक्षण नजर आते ही डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

कैसे करें लो ब्लड प्रेशर कंट्रोल?

नमक को डाइट में शामिल करें- ज्यादा नमक खाना सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है, लेकिन जिनका ब्लड प्रेशर कम होता है, उन्हें अपनी डाइट में नमक की मात्रा थोड़ी बढ़ानी चाहिए। इससे ब्लड प्रेशर कम होने से बचाने में मदद मिलती है। हालांकि, इसके लिए भी अपने डॉक्टर से मिलकर सलाह लें कि कितना नमक खाना सही रहेगा, क्योंकि नमक की मात्रा अगर ज्यादा बढ़ जाए, तो अन्य परेशानियां हो सकती हैं।

salt added in diet
add salt in diet

संतुलित आहार खाएं- ब्लड प्रेशर मेंटेन करने के लिए जरूरी है कि आप संतुलित आहार ही खाएं। अपनी डाइट में विटामिन, मिनरल, फाइबर और प्रोटीन युक्त फूड आइटम्स को शामिल करें। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के साथ-साथ सेहत को भी कई फायदे मिलते हैं।

foods
foods

अचानक से उठें नहीं- कुछ लोगों में ऑर्थोस्टेटिक हाइपोटेंशन होता है, यानी अचानक से खड़े होने पर ब्लड प्रेशर कुछ सेकंड के लिए गिर जाता है। इसके कारण चक्कर जैसा महसूस होता है। इसलिए अचानक से अपनी पोजिशन न बदलें।

एक्सरसाइज करें- ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना काफी फायदेमंद है। इसके लिए वॉकिंग, जॉगिंग या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग कर सकते हैं। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

Morning Exercise
Morning Exercise

भरपूर पानी पीएं- शरीर में पानी की कमी की वजह से भी ब्लड प्रेशर कम हो सकता है। इसलिए भरपूर मात्रा में पानी पीएं।

ब्लड प्रेशर चेक करें- अगर आपके साथ लो बीपी की समस्या है, तो नियमित रूप से ब्लड प्रेशर चेक करें और ज्यादा समस्या होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।

check blood-sugar
check blood-sugar
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *