पुलिस का बढ़ा कद, ADG रैंक के अफसर होंगे नोएडा और लखनऊ के पुलिस कमिश्नर, पढ़ें कैबिनेट के फैसले

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की नौकरशाही में बड़ा बदलाव हो गया है। सोमवार को योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लखनऊ और नोएडा में पुलिस कमिश्नर की तैनाती के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी।

बता दें कि दोनों जिलों में पिछले कुछ दिनों से एसएसपी का पद खाली रखा गया है। पिछले दिनों नोएडा के एसएसपी वैभव कृष्ण को निलंबित कर दिया गया था, जबकि लखनऊ के एसएसपी कलानिधि नैथानी को गाजियाबाद के एसएसपी पद पर स्थानान्तरित कर दिया गया था। आईपीएस एसोसिएशन की तरफ से लंब समय से पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की मांग होती रही, लेकिन आईएएस संवर्ग के विरोध के कारण यह लागू नहीं हो पा रही थी।

उत्तर प्रदेश पुलिस के हिसाब से आज का दिन बहुत बड़ा है

मीटिंग के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस के हिसाब से आज का दिन बहुत बड़ा है। पिछले 50 वर्षों से स्मार्ट पोलिसिंग, कानून व्यवस्था के बेहतरी के लिए पुलिस कमिश्नरी की मांग थी। उसके लिए लखनऊ और नोएडा में पुलिस आयुक्त प्रणाली को लागू किया गया है।

सीएम योगी ने कहा कि आज के समय 40 लाख की आबादी लखनऊ में रहती है। 25 लाख के आसपास नोएडा में आबादी है। लखनऊ में पुलिस आयुक्त प्रणाली होगी, जिसमें एडीजी रैंक के पुलिस कमिश्नर होंगे। योगी ने कहा कि महिला एसपी रैंक की अधिकारी को अलग से नियुक्ति की जाएगी जिससे महिलाओं की सुरक्षा के लिए अलग से काम हो सके। एएसपी रैंक की महिला भी साथ रहेगी। एसपीऔर एएसपी रैंक का अधिकारी को नियक्ति दी जायेगी जिससे यातायात की व्यवस्था मजबूत हो।

ये होगी कमिश्नर की कार्यप्रणाली

  • एडीजी स्तर – कमिश्नर
  • 2 डीआईजी
  • 5 एसपी
  • 1 महिला एसपी ऑफिसर
  • एक एसपी ट्रैफिक तैनात होगा
  • नोएडा में दो नए थाने बनाए जाएंग
  • पुलिस कमिश्नर के पास मैजेस्ट्रियल पावर होगी – 15 पावर कमिश्नर कों मिलेंगे।

इस कारण भी नाराज हैं आईएएस

वैसे तो यूपी आईएएस एसोसिएशन अभी तक इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है लेकिन अंदरखाने नाराजगी बहुत है। वे मौजूदा समय में जिम्मेदार पदों पर तैनात आईएएस अफसरों पर भी निशाना साध रहे हैं। आईएएस संवर्ग से जुड़े एक ट्वीट में इस मुद्दे पर भी सवाल उठाया गया है कि प्रदेश में चार महीने से नियमित मुख्य सचिव नहीं है। वे यह भी कह रहे हैं कि आईएएस के दो बैच का ‘अपेक्स प्रमोशन’ नहीं हुआ है। आईएएस वीक अभी तक नहीं हुआ है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *