केजरीवाल-ममता-मायावती ने सोनिया को दिया बड़ा झटका, CAA-NRC पर विपक्ष में फूट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ एक संयुक्त रणनीति बनाने के लिए और छात्रों के खिलाफ पुलिस की कथित बर्बरता के विरोध में सभी विपक्षी दल आज दोपहर दो बजे संसद उपभवन में बैठक करेंगे. कांग्रेस के निमंत्रण पर कई पार्टियां इस बैठक में शिरकत कर रही हैं, लेकिन कुछ ने दूरी भी बना ली है।

इस बैठक में कांग्रेस के अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी), डीएमके (द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम), समाजवादी पार्टी, आरजेडी, लेफ्ट, एयूडीएफ और अन्य दल हिस्सा ले रहे हैं. जबकि तीन प्रमुख दलों ने इस बैठक से दूरी बना ली है. सीएए के खिलाफ पुरजोर तरीके से आवाज उठाने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने भी कांग्रेस की बैठक से खुद को अलग कर लिया है।

मायावती ने दिया राजस्थान का हवाला

ममता बनर्जी के अलावा बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष मायावती ने भी विपक्ष की एकजुटता को झटका दिया है. हालांकि, उन्होंने बैठक से बीएसपी को दूर रखने का अलग कारण बताया है. मायावती ने बैठक में शामिल न होने की वजह राजस्थान में बीएसपी विधायकों को कांग्रेस में शामिल करना बताया है।

मायावती ने इस संबंध में कई ट्वीट किए हैं. उन्होंने ट्ववीट में लिखा, ‘राजस्थान कांग्रेसी सरकार को बीएसपी का बाहर से समर्थन दिये जाने पर भी, इन्होंने दूसरी बार वहां बीएसपी के विधायकों को तोड़कर उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करा लिया है जो यह पूर्णतयाः विश्वासघाती है. ऐसे में कांग्रेस के नेतृत्व में आज विपक्ष की बुलाई गई बैठक में बीएसपी का शामिल होना, यह राजस्थान में पार्टी के लोगों का मनोबल गिराने वाला होगा. इसलिए बीएसपी इनकी इस बैठक में शामिल नहीं होगी।

आप ने भी विपक्ष की इस बैठक से खुद को अलग किया

बीएसपी के अलावा दिल्ली की आम आदमी पार्टी ने भी विपक्ष की इस बैठक से खुद को अलग कर लिया है. दिल्ली में चुनाव होने जा रहे हैं और आम आदमी पार्टी सीएए-एनआरसी और यूनिवर्सिटी में चल रही हिंसा की घटनाओं से दूरी बनाए है. देश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर विपक्ष की बैठक का हिस्सा न बनकर आम आदमी पार्टी ने फिर एक बार अपने स्टैंड को जाहिर कर दिया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *