योगी सरकार ने यूपी में ‘तान्हाजी’ को किया टैक्स फ्री किया, अभिनेता अजय देवगन ने जताया आभार, कही ये बात

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ। छत्रपति शिवाजी महाराज के परममित्र और मराठा सरदार तान्हाजी मालुसरे के जीवन पर बनी फिल्म ‘तान्हाजी-द अनसंग वॉरियर’ को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है। फिल्म के को-प्रोड्यूसर और ऐक्टर अजय देवगन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उत्तर प्रदेश में फिल्म को टैक्स फ्री करने का अनुरोध किया था।

अजय देवगन ने सीएम का आभार जताते हुए कहा कि यदि आप यह फिल्म देखते तो बेहद खुशी होती। हालांकि, यहां फिल्म को टैक्स-फ्री किए जाने की मांग पहले से की जा रही थी। वहीं, महाराष्ट्र में भी इसे टैक्स फ्री करने की मांग की जा रही है। सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि तान्हाजी की वीरता और उनके त्यागपूर्ण जीवन से प्रेरणा प्राप्त कर सकें, इसलिए मुख्यमंत्री ने यह फैसला किया है।

अजय देवगन ने टि्वट कर जताया आभार

बॉलीवुड के अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है। अजय देवगन ने फिल्म के उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार भी बताया है और उन्हें फिल्म देखने के लिए भी कहा,” ‘तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री करने के लिए धन्यवाद श्री योगी आदित्यनाथ जी। सर मुझे बेहद खुशी होती अगर आप हमारी फिल्म को देखते।’



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *