डिप्स सूरानुस्सी में इंटर हाउस बैस्ट ड्रामेबाज व फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता, लक्ष्मी अव्वल तो दक्ष दूसरे स्थान पर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
डिप्स सुरानुस्सी में विद्यार्थियों की अदाकारी तथा एक्टिंग को परखने के लिए इंटर हाउस बैस्ट ड्रामेबाज कम फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रैप से लेकर पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा अपने शब्दों की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।

[ads1]

इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न कलाकारों जैसे अमिताभ बच्चन, कादर खान, परेश रावल, अध्यापिका, किसान, सब्जी वाली, धरती, पेड़ आदि का रूप धारण करते हुए भावनात्मक, व्यंगात्मक, डरावने तथा हास्य रंग दिखाते हुए सभी को तालियां मारने पर विवश कर दिया।

परेश रावल के फिर हेरा फेरी, अमरीश पुरी के मोगैम्बो खुश हुआ

इस दौरान विद्यार्थियों ने परेश रावल के फिर हेरा फेरी, अमरीश पुरी के मोगैम्बो खुश हुआ, आदि को प्रस्तुत करते हुए अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसी के साथ फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने किसान की दयानीय हालात, धरती बचाओ पेड़ लगाओं का संदेश देते हुए सभी को जागृत किया।

[ads2]

इस प्रतियोगिता की अध्यक्षता स्कूल की प्रिंसीपल बेला कपूर ने की। प्रतियोगिता में डायमंड सदन की लक्ष्मी ने प्रथम दक्ष ने दूसरा तथा अमृतपाल ने स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को डिप्स चेन के चेयरमैन सरदार गुरबचन सिंह ने संदेश द्वारा बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान स्कूल की प्रिंसीपल बेला कपूर ने विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया तथा भविष्य में इसी प्रकार प्रदर्शन करते रहने के लिए प्रेरित किया।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *