दिल्ली में पंजाब के कांग्रेसी विधायक की कार चोरी, राजेंद्र नगर में कर रहे थे चुनाव प्रचार, मामला दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 286 शब्द|📅 04 Feb 2020

दिल्ली में पंजाब के कांग्रेसी विधायक की कार चोरी, राजेंद्र नगर में कर रहे थे चुनाव प्रचार, मामला दर्ज

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए पंजाब से आए कांग्रेस विधायक धर्मवीर अग्निहोत्री की कार चोरी हो गई। कार ड्राइवर लेकर गया था, जिसने विधायक जी को बताया कि गाड़ी मिल नहीं रही है और वह होटल के बाहर से गायब हो गई है।

[ads1]

मामले की सूचना मिलने के बाद राजेंद्र नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस विधायक के ड्राइवर ने पुलिस को शिकायत दी है, जिसके बाद पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। पुलिस उस होटल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जहां से गाड़ी चोरी हुई थी।

राजेंद्र नगर में होटल के बाहर से कार चोरी

उन्होंने बताया कि ड्राइवर राजेंद्र कुमार ने शिकायत दी है। राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि कांग्रेस के तरनतारन के विधायक विधानसभा चुनाव के संबंध में दिल्ली आए थे। रविवार को ड्राइवर उनकी फॉर्च्यूनर कार लेकर दिल्ली आया था और रविवार रात को विधायक धर्मवीर अग्निहोत्री को पंजाब भवन में छोड़ा था। विधायक को पंजाब भवन में ही ठहरना था, जबकि राजेंद्र के रुकने के लिए राजेंद्र नगर के एक होटल में व्यवस्था की गई थी। रात में राजेंद्र ने होटल के बाहर गाड़ी खड़ी की और जब सुबह आकर देखा तो वहां से गाड़ी गायब थी।

[ads2]

राजेंद्र नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया

इसके बाद मामले की सूचना विधायक को दी गई और राजेंद्र नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। एडिशनल सीपी सेंट्रल एमएस रंधावा ने बताया कि पुलिस चोरी की बाबत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि कई टीमें चोर की तलाश में जुटी हुई हैं। बता दें कि चुनाव के चलते सभी पार्टियों ने देश भर के नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए बुलाया हुआ है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *